लखनऊ

Yogi Cabinet Meeting : यूपी के विकास को लगेंगे पंख, एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किए जाएंगे ये 23 बस स्टैंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 11, 2023, 11:08 AM IST

Bus Port In UP: उत्तर प्रदेश में बस स्टैंड को एयरपोर्ट की तर्ज पर बस पोर्ट बनाने के लिए योगी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। इससे वर्तमान में मौजूद 23 बस स्टैंड को बस पोर्ट में बदल दिया जाएगा, जिससे बस स्टैंड पर भी आम लोग एयरपोर्ट वाली सुविधा ले पाएंगे। इसके लिए सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी को प्रोत्साहन दिया है।

Image

Yogi Cabinet Meeting : यूपी के विकास को लगेंगे पंख, एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किए जाएंगे ये 23 बस स्टैंड (Pic: ANI)

Photo : ANI

Yogi Cabinet Decision: उत्तर प्रदेश में बस से सफर करने वाले लोगों के लिए प्रदेश की सरकार बड़ी खुशखबरी देने जा रही हैं। दरअसल, मंगलवार को योगी सरकार की कैबिनेट का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में प्रदेश की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के 23 बस स्टैंड को सार्वजनिक निजी भागीदारी (Public Private Partnership) के तहत एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि भविष्य में जब यह प्लान सफलतापूर्वक बनकर तैयार होगा तो प्रदेश में रहने वाले आम लोगों को एयरपोर्ट वाली कई प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

ये है वो बस स्टैंड

वहीं, परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने कैबिनेट में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि गाजियाबाद के साहिबाबाद, आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर और ईदगाह, मथुरा के पुराना बस स्टैंड, कानपुर के कानपुर सेंट्रल, वाराणसी के कैंट, प्रयागराज के जीरो रोड और लखनऊ के अमौसी बस स्टैंड को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत बस स्टैंड को एयरपोर्ट की तर्ज पर बस पोर्ट बनाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है।

उन्होंने बताया कि लखनऊ के चारबाग, गोरखपुर के गोरखपुर, अयोध्या के अयोध्याधाम, अलीगढ़ के रसूलाबाद, बरेली के सैटेलाइट, रायबरेली और मिर्जापुर में बस पोर्ट के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। जबकि बुलंदशहर के बुलंदशहर और मेरठ के गढ़मुक्तेश्वर एयरपोर्ट की तर्ज पर बस पोर्ट बनाने का प्रस्ताव को मंजूर किया गया है।

जल्द कराया जाएगा शिलान्यास

दयाशंकर सिंह के अनुसार, प्रयागराज के पुराने बस स्टैंड, कौशांबी, लखनऊ के गोमतीनगर, गाजियाबाद बस स्टैंड को बस पोर्ट में तैयार करने के लिए कंपनी का चुनाव भी हो गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सीएम योगी के हाथों इसका शिलान्यास कराया जाएगा। जाहिर सी बात है, प्रदेश में सरकार का यह प्लान भविष्य में अगर सफलतापूर्वक बनकर तैयार होता है, तो उत्तर प्रदेश में बस स्टैंड, बस पोर्ट के नाम से जाना जाएगा। हलांकि इससे लोगों को एयरपोर्ट वाली सुविधाएं मिलेंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article