लखनऊ

UP News: सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान यूपी को मिले 613 करोड़ रुपए की सौगात, इन परियोजनाओं पर होंगे खर्च

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2023, 05:24 PM IST

UP Development Projects: अमेठी में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को सीएम योगी और स्मृति ईरानी ने सम्मानित किया। इस दौरान यूपी के विकास के परियोजनाओं के लिए 613 करोड़ रुपए का सौगात दिया गया।

Image

UP News: सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान यूपी को मिले 613 करोड़ रुपए की सौगात, इन परियोजनाओं पर होंगे खर्च (फाइल फोटो)

Photo : BCCL

MP Sports Comepetition: यूपी के अमेठी में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को शुक्रवार 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सम्मानित किया। इस दौरान यूपी के विकास के परियोजनाओं के लिए 613 करोड़ रुपए का सौगात दिया। बता दें इस प्रतियोगिता को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सांसद स्मृति ईरानी के सौजन्य से शुरू कराई गई थी। वहीं, इस प्रतियोगिता में करीब एक लाख 56 हजार खिलाड़ियों ने रजिस्टेशन करवाया था।

दरअसल, इन 613 करोड़ रुपए में 500.43 करोड़ रुपए का विभिन्न योजनाएं और परियोजनाएं के तहत इनमें से 176.12 करोड़ रुपये की कारागार परियोजनाएं, 225.28 करोड़ रुपये की पुलिस परियोजनाएं, 78 लाख रुपये की सांसद निधि की दो योजनाएं, 35.33 करोड़ रुपये की जिला पंचायत की 266 परियोजनाएं, 6.40 करोड़ रुपये की पशुपालन विभाग की चार परियोजनाएं और 56.94 करोड़ रुपये की लोक निर्माण विभाग की 4 परियोजनाओं का शिलान्यास रखा गया।

वहीं, 112.57 करोड़ रुपए का विभिन्न योजनाएं और परियोजनाएं के तहत इनमें से 2.90 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य विभाग की 16 परियोजनाएं, 2.18 करोड़ रुपये की सांसद निधि की 25 योजनाएं, 17.14 करोड़ रुपये की जिला पंचायत की 101 योजनाएं, 1.91 करोड़ रुपये की बेसिक शिक्षा की 01 परियोजनाएं, 87.95 करोड़ रुपये की लोकनिर्माण विभाग की 15 परियोजनाएं और 0.49 करोड़ रुपये की महिला कल्याण विभाग की 1 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article