लखनऊ

यूपी में मुस्लिम युवक को बांधकर पीटा, जबरन जय श्रीराम के नारे लगवाए; दो गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 18, 2023, 10:25 AM IST

UP Crime News: पुलिस अधीक्षक (नगर) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि ककोड़ थाना क्षेत्र के वैर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें गांव के ही रहने वाले तीन युवक एक व्यक्ति को चोरी के शक में बंधक बनाकर उसकी पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं।

Image

Police, UP Police

Photo : iStock

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक मुस्लिम युवक को चोरी के शक में बांधकर पीटने और जबरन जय श्रीराम के नारे लगवाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया, घटना ककोड़ थाना क्षेत्र की है, इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि ककोड़ थाना क्षेत्र के वैर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें गांव के ही रहने वाले तीन युवक एक व्यक्ति को चोरी के शक में बंधक बनाकर उसकी पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया, पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर और परिवार से प्राप्त तहरीर के आधार पर ककोड़ थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उनमें से दो को गिरफ्तार भी कर लिया है। उन्होंने बताया, इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुताई का काम करता था साहिल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ककोड़ थाना क्षेत्र के वैर गांव का रहने वाला साहिल पुताई का काम करता है। साहिल की मां नूरबानो से मिले शिकायती पत्र के मुताबिक, 13 जून को दोपहर डेढ़ बजे के करीब वैर गांव के ही रहने वाले गजेंद्र, सौरभ और धन्नी साहिल को जबरन उठाकर ले गए और चोरी के शक में उसे पेड़ से बांध दिया। इसके बाद बेल्ट से उसकी पिटाई की गई।

युवक का सिर घुटवाया

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने साहिल को पेड़ से बांधने के बाद आधा गंजा कर दिया और उससे जबरन धार्मिक नारे भी लगवाए। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने साहिल का मोबाइल फोन और 1,500 रुपये भी छीन लिए। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए दो युवकों से पूछताछ की जा रही है, वहीं तीसरे युवक की तलाश जारी है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article