लखनऊ

कासगंज में बच्चों के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आए सीएम योगी, देख लें ये Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 28, 2023, 07:15 PM IST

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अक्सर लोगों के बीच जाते हैं, इस बार वो कासगंज के दौरे पर थे तो वहां एक छोटे से बच्चे के साथ उनकी अलग ही बॉडिंग नजर आई।

सीएम योगी उत्तर प्रदेश के कासगंज में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने पहुंचे, इस दौरान उन्होंने लोगों को राहत सामग्री वितरित की, वितरण के दौरान उन्होंने एक बच्चे को देखकर उसके प्रति अपने प्यार को रोक नहीं पाए, गोदी में बच्चे को उठाकर उन्होंने अपने हाथों से उसे चॉकलेट खिलाने लगे, उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

गौर हो कि कासगंज में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले में हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने बरौना गांव में भी पहले हेलीकॉप्टर से ही गंगा की धारा और कटान की स्थिति का जायजा लिया फिर वह बांध के नजदीक बनाए गए पंडाल में पहुंचे, यहां उन्होंने बरौना के कटान पीड़ितों को खाद्य राहत सामग्री की किट प्रदान कीं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ आपदा में सरकार उनके साथ है। हर पीड़ित को सहायता दी जा रही है। फसलों के नुकसान आंकलन कराकर शीघ्र ही मुआवजा दिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article