लखनऊ

Lucknow: मूकबधिर ‘खुशी’ की हिम्मत और कला को मिला सरकार का साथ, सीएम योगी ने दिया मदद का आश्वासन

आज लखनऊ में सीएम आवास पर कानपुर की रहने वाली खुशी गुप्ता के परिवार से सीएम योगी ने मुलाकात की।सीएमयोगी आदित्यनाथ से हुई इस मुलाकात ने कानपुर की 20 वर्षीय मूक-बधिर लड़की खुशी गुप्ता और उसके परिवार के जीवन में ऐसा अविस्मरणीय अध्याय जोड़ा जिसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे।

Image

Lucknow: मूकबधिर ‘खुशी’ की हिम्मत और कला को मिला सरकार का साथ, सीएम योगी ने दिया मदद का आश्वासन

Lucknow News: आज लखनऊ में सीएम आवास एक बेहद संवेदनापूर्ण मुलाकात का गवाह बना। यह मुलाकात हुई कानपुर की रहने वाली खुशी गुप्ता के परिवार और सीएम योगी के बीच। सीएम योगी आदित्यनाथ से हुई इस मुलाकात ने कानपुर की 20 वर्षीय मूक-बधिर लड़की खुशी गुप्ता और उसके परिवार के जीवन में ऐसा अविस्मरणीय अध्याय जोड़ा जिसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे। कानपुर की ग्वालटोली अहरानी निवासी खुशी जन्म से मूक-बधिर है।

आर्थिक तंगी से जूझते परिवार में पिता कभी संविदा पर गार्ड थे और मां घरों में काम करती हैं। इन सब के बीच खुशी को चित्रकारी का शौक है और वह अपनी मासूम भावनाएं रंगों में उकेरती है। इन्हीं भावनाओं ने उसे 22 नवंबर को अकेले ही घर से लखनऊ के लिए निकल पड़ने को प्रेरित किया। वह अपने हाथों से बनाया हुआ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र उन्हें भेंट करना चाहती थी। लखनऊ पहुंचने के बाद रास्ता भटकने पर वह लोकभवन के बाहर रोने लगी। हजरतगंज पुलिस ने उसे संभाला और परिवार से संपर्क कराया।

“खुशी” की कहानी सीएम योगी तक पहुंची

खुशी पढ़ी-लिखी नहीं है लेकिन वह अपने पिता का नाम उनका मोबाइल नंबर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिख लेती है। जब सीएम को खुशी की यह कहानी पता चली तो उन्होंने इसका संज्ञान लेते हुए तुरंत उसके परिवार को अपने आवास पर बुलाने के निर्देश दिए। योगी आदित्यनाथ ने उसके लिए कानपुर स्थित मूकबधिर कॉलेज में शिक्षा की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। साथ ही उसकी पढ़ाई और स्किल डेवलपमेंट में सहायक मोबाइल और टैबलेट भी उपलब्ध कराया गया। राज्य सरकार की ओर से खुशी के कान के इलाज की भी व्यवस्था की जा रही है।

संवेदना और मानवीयता का आधार

खुशी के परिवार के लिए आवास की व्यवस्था का भी आश्वासन प्रदेश सरकार की ओर से दिया गया है। सरकार द्वारा प्राप्त सहायता और सहायता के आश्वासन से पूरा परिवार प्रसन्नता से भर गया है। इस पूरी घटना में केंद्र बिंदु सीएम योगी आदित्यनाथ का वह स्नेह रहा जिसने इस परिवार को सम्मान, सुरक्षा और भविष्य की नई दिशा का एहसास कराया। उनके इस व्यवहार ने यह स्पष्ट किया कि सरकार केवल प्रशासनिक संस्थान नहीं बल्कि संवेदना और सीमातीत मानवीयता का आधार है।

Vinod Mishra
विनोद मिश्रा author

दिल्ली से लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ में करीब दो दशक से टीवी पत्रकारिता कर रहें है। यूपी की सियासत की नब्ज और ब्यूरोकेसी की समझ है। पत्रकारिता एक पैशन ... और देखें

End of Article