भाजपा ने 14 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की (PTI)
UP Jila Adhyaksh List: यूपी में 14 जिलों के जिलाध्यक्षों की लिस्ट सामने आई है। बुधवार रात जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई। इनमें 5 लोगों को दोबारा मौका मिला है, जबकि 6 लोग नए हैं। 2027 में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इन नेताओं पर बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वे अपने जिले में जनता व पार्टी को कैसै मैनेज करते हैं। इस लिस्ट में मेरठ, हापुड़, हाथरस सहित कई जिलों के अध्यक्षों के नाम हैं। इस लिस्ट में फतेहपुर के दागी जिलाध्यक्ष को हटा दिया गया है। मुखलाल पाल को हटाया गया है। उनपर आरोप है कि पद दिलाने के लिए उन्होंने 50 लाख रुपये लिए थे। उनकी जगह अन्नू श्रीवास्तव को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
पार्टी ने मेरठ जिला से हरवीर पाल को अपना जिलाध्यक्ष चुना है। वहीं, हापुड़ से श्रीमती कविता माघरे, फिरोजाबाद से उदय प्रताप सिंह, हाथरस से प्रेम सिंह कुशवाहा, अलीगढ़ महानगर से राजीव शर्मा, अलीगढ़ जिला से कृष्ण पाल सिंह लाला, एटा से प्रमोद गुप्ता, जालौन से उर्विजा दीक्षित, झांसी महानगर से सुधीर सिंह, हमीरपुर से शकुन्तला निषाद को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
इस लिस्ट में जिन 14 लोगों को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनमें 6 जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग के हैं। वहीं, 7 जिलाध्यक्ष सामान्य वर्ग के हैं. 1 जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति से हैं.
बता दे कि भाजपा पिछले कुछ समय से यूपी में 98 जिलाध्यक्षों के नामों को लेकर ऐलान करने में लगी है। इसी कड़ी में 14 के और नाम साफ हुए, जहां इस तरह 98 में से 84 जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान हो चुका है। अब सिर्फ 14 जिलाध्यक्षों का और नाम बाहर आना है।