लखनऊ

Lucknow News: 'न्यूयॉर्क सिटी' पर बुलडोजर एक्शन, एक ओपन एयर रेस्टोरेंट और पांच अवैध निर्माण भी सील

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2023, 02:58 PM IST

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निर्माणाधीन अनधिकृत कॉलोनी न्यूयॉर्क सिटी को ढहा दिया। इसके अलावा एक ओपन एयर रेस्टोरेंट को भी सील किया गया है, साथ ही पांच अन्य अवैध निर्माण भी सील किए गए हैं।

Image

न्यूयॉर्क सिटी कॉलोनी पर चला बुलडोजर (फोटो साभार - ट्विटर)

Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने निर्माणाधीन अनधिकृत कॉलोनी 'न्यूयॉर्क सिटी' पर बुलडोजर चला दिया। यह कॉलोनी 45 बीघा जमीन पर लखनऊ के बाहरी इलाके काकोरी के मौदा गांव में बन रही थी। एलडीए के जोनल अधिकारी (जोन 3) देवांश त्रिवेदी ने कहा कि टाउनशिप का विकास प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित लेआउट के बिना किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि एलडीए ने डेवलपर्स को पहले भी कार्रवाई की चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने दोबारा निर्माण शुरू कर दिया।

अदालत ने दिया ढहाने का आदेश

जोनल अधिकारी ने बताया कि एलडीए अदालत ने बाद में इस कॉलोनी के विध्वंस का आदेश द‍िया। गुरुवार को एलडीए की एक टीम सहायक अभियंता वाई.पी.सिंह के नेतृत्व में पहुंची और पुलिस के साथ मिलकर निर्माण कार्य को ढहा दिया। इस बीच, एलडीए ने विराज खंड में एक ओपन-एयर रेस्तरां को भी सील कर दिया, क्योंकि यह बिना उचित अनुमति के चल रहा था। आलमबाग, काकोरी और कृष्णानगर में पांच अन्य अवैध निर्माण भी सील किए गए।

निर्माण शुरू करने से पहले उचित मंजूरी जरूरी

एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा, "लोगों को कोई भी निर्माण शुरू करने से पहले अधिकारियों से उचित मंजूरी लेनी चाहिए।"उन्होंने बताया कि विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों की रजिस्ट्री के लिए एलडीए शनिवार को गोमती नगर स्थित अपने प्रधान कार्यालय में कैंप लगाएगा।एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत संपत्तियों का पंजीकरण प्राथमिकता पर किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article