लखनऊ

पुलिस की चाय से अखिलेश की तौबा! बोले- नहीं पीयूंगा, जहर दे दिया तो...; देने पहुंचे थे धरना

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 8, 2023, 04:21 PM IST

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पार्टी के ट्विटर अकाउंट के मीडिया हैंडलर मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में यूपी पुलिस के मुख्यालय पहुंचे थे। उनके साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय पर गिरफ्तारी के खिलाफ धरना दिया। यहीं पर उन्होंने यूपी पुलिस से चाय में जहर वाली बात कही।

Image

यूपी पुलिस मुख्यालय पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Photo : ANI

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव रविवार को जब धरना देने के लिए यूपी पुलिस मुख्यालय पहुंचे तो वहां उन्होंने ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। पहले तो लगा कि अखिलेश मजाक में ऐसा कह रहे हैं, लेकिन बाद में उन्होंने साफ कर दिया कि वो मजाक नहीं कर रहे हैं।

पुलिस पर भरोसा नहीं

दरअसल यूपी पुलिस ने सपा मीडिया सेल के ट्विटर संचालक मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। अग्रवाल पर पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हजरतगंज थाने में तीन मामले दर्ज किए हैं। इनपर अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप है। इसी मामले में विरोध जताने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव यूपी पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। यहां जब उन्हें चाय की पेशकश की गई, तो उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वो चाय बाहर से मंगवा कर पियेंगे। क्योंकि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है।

जहर की आशंका

पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान जब चाय की बात उठी तो अखिलेश यादव ने अपने एक आदमी को संबोधित करते हुए कहा- ए विकास, अगर खुल गया हो कोई जगह चाय ले आना बाहर से, यहां की नहीं पियेंगे। यहां की चाय नहीं पियेंगे, कप आपका ले लेंगे, हम नहीं पियेंगे, जहर दे दोगे तब, नहीं-नहीं हमें भरोसा नहीं है। सच में भरोसा नहीं है मुझे। आप अपनी पीजिए, हम अपनी पियेंगे।"

बीजेपी ने घेरा

इस बीच, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अखिलेश यादव की टिप्पणियों के लिए उनकी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये वही व्यक्ति हैं जिन्होंने वाराणसी विस्फोट के आरोपी आतंकवादियों को रिहा किया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article