Lucknow Gangrape: उत्तर प्रदेश की राजधानी से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 3 साल की एक मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना की सूचना वूमेन पावर लाइन को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बच्ची को नाजुक हालत में लोकबंधु अस्पताल में भर्ती करवाया है।
बताया जा रहा है कि बच्ची का हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जीसीपी मध्य व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। थाना आलमबाग में सुसंगत धाराओं में केस रजिस्टर कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, 3 साल की मासूम बच्ची अपने माता-पिता के साथ रो रही थी। तभी उसे कुछ बदमाशों द्वारा अगवा किया गया और आलमबाद में मेट्रो पुल के नीचे गैंगरेप की वीभत्स घटना को अंजाम दिया गया है।
