Muzaffarnagar House Collapsed: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक तीन मंजिला मकान ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। मकान के अचानक ढहने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। गनीमत यह है कि उस दौरान इस मकान में परिवार का कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। ढहते हुए इस मकान की एक वीडियो भी सामने आई है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे चंद सेकंड में तीन मंजिला मकान पूरा का पूरा गिर गया। मकान को दरकता देख आसपास के लोग पहले ही सावधान हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, नींव में पानी आ जाने के कारण ये मकान दरक रहा था। इसी कारण ये हादसा भी हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि ये मामला मुजफ्फरनगर के खतौली कस्बे का है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ लगी हुई है।
लखनऊ
Muzaffarnagar House Collapsed: मुजफ्फरनगर में ताश के पत्तों की तहर ढहा तीन मंजिला मकान, यहां देखें वीडियो
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Sep 22, 2024, 10:54 AM IST
