लखनऊ

Video: चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त यात्री का फिसला पांव, देवदूत बनकर आए RPF जवान; ऐसे बची जान

उत्तर प्रदेश के दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर एक आरपीएफ जवान की सतर्कता से एक यात्री की जान बाल-बाल बची। जब यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तब वह अपना संतुलन खो बैठा और प्लेटफॉर्म पर गिरने ही वाला था। ठीक उसी समय, ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान ने यात्री को देखा और तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ा।

Image

यात्री की बची जान।

Photo : Times Now Digital

उत्तर प्रदेश के दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर एक यात्री की जान एक आरपीएफ जवान की सतर्कता से बच गई। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री अपना संतुलन खो बैठा था और प्लेटफॉर्म पर गिरने की कगार पर था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान की नजर यात्री पर पड़ी और उन्होंने यात्री को पकड़ लिया। यात्री की जान बचा ली और एक बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया।

क्या हुआ था?

बता दें कि चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक यात्री अपना संतुलन खो बैठा और प्लेटफॉर्म पर गिरने लगा। इसी दौरान मौजूद आरपीएफ जवान ने तुरंत अपनी जगह से छलांग लगाई और यात्री को पकड़ लिया। जवान की इस सतर्कता से यात्री की जान बच गई।

रेलवे ने की तारीफ

यह घटना 14 नवंबर की है और CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पूर्व मध्य रेलवे ने इस घटना का वीडियो अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी है। पूर्व मध्य रेलवे ने आरपीएफ जवान की इस बहादुरी की तारीफ की है। रेलवे ने अपने ट्वीट में कहा कि आरपीएफ जवान की सतर्कता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article