लखनऊ

लखनऊ में दबंगई आम बात, ठाठ से लहराते हैं कट्टा-पिस्तौल; देखिए Video

लखनऊ स्थित एक ज्वेलरी शोरूम से व्यक्ति का पिस्तौल लहराते हुए वीडियो सामने आया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Image

फोटो

लखनऊ: यूपी की राजधानी में दबंगई आम बात है। पूरा शासन-प्रशासन मैनेज करने वाला शहर अपराध को मैनेज करने में फिसड्डी नजर आता है। यहां अपराधियों को प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। ऐसा ही कुछ नजारा एक ज्वेलरी शॉप में देखने को मिला, जहां शोरूम में पिस्टल के साथ एक शख्स दबंगई कर रहा है। वायरल वीडियो राजा ज्वेलर्स मिठाई वाला चौराहे के बताया जा रहा है।

हालांकि, वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नही हुई है। शोरूम के अंदर खुले आम शख्स पिस्तौल लहरा कर धमका रहा है। हालांकि, आसपास के लोग दोनों लोगों को दूर रहने की बात कह रहे हैं। फिलहाल, वीडियो के वायरल होने के बाद गोमतीनगर पुलिस जांच में जुटी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article