लखनऊ

'मुगलों ने अपनी सभी मस्जिदें मंदिरों के ऊपर बनाईं', बदायूं में प्रवीण तोगड़िया का बड़ा दावा

राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुगलों ने अपनी सभी मस्जिदें हमारी मंदिरों के ऊपर बनवाई है। बता दें कि प्रवीण तोगड़िया महाकुंभ से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश दौरे पर निकले हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने दावा किया कि मुगल काल में बनी सभी मस्जिदें मंदिरों को तोड़कर बनाई गई थीं। तोगड़िया ने रविवार शाम यहां बिल्सी इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की। तोगड़िया का यह दौरा महाकुंभ से पहले उनके पश्चिमी उत्तर प्रदेश दौरे का हिस्सा है।

'मुगलों ने मंदिर तोड़कर मस्जिदें बनाई'

तोगड़िया ने कहा, “मुगल काल में बनी सभी मस्जिदें मंदिरों को तोड़कर बनाई गई थीं।” बजरंग दल के अध्यक्ष ने दावा किया कि उन्होंने 12,000 मंदिरों की सूची देखी है, जिन्हें मस्जिद बनाने के लिए तोड़ दिया गया था। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों के खिलाफ हिंसा पर भी चिंता जताई।

'बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार'

तोगड़िया ने कहा, “अगर (प्रदर्शनकारियों की) लड़ाई बांग्लादेश सरकार से थी तो हिंदुओं को क्यों मारा गया। देश में ऐसी सरकार होनी चाहिए, जो हिंदुओं की रक्षा कर सके और उचित जवाब दे सके।” इस वर्ष अगस्त में बांग्लादेश में शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद से पड़ोसी देश में हिंदू समुदाय सहित धार्मिक अल्पसंख्यकों समुदायों के खिलाफ व्यापक हिंसा की खबरें सामने आई हैं।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article