लखनऊ

Lucknow Weather: लखनऊ में ठंड ने तोड़ा 10 वर्ष का रिकॉर्ड, अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 10:15 PM IST

Lucknow Weather: बर्फीली हवाओं ने यूपी में लोगों को गलन भरी ठंड से बेहाल कर दिया है। पिछले 24 घंटे में तमाम कहीं गिरावट तो कहीं बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को लखनऊ में ठंड ने दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Image

पछुआ हवा से यूपी में शीतलहर (प्रतिकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवा से यूपी में शीतलहर
  • अभी और गिर सकता है पारा, मौसम विभाग का अनुमान
  • राजधानी लखनऊ में ठंड ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

Lucknow Weather: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पश्चिम और पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन और गलन बढ़ा दी है। आलम यह है कि लोग हाड़ कंपाती ठंड में घरों से नहीं निकल रहे हैं। मंगलवार को लखनऊ में ठंड ने 10 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया, यह दिसंबर में 10 वर्षों में सबसे कम रहा है, जबकि अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी और पारा गिर सकता है। इसके अलावा अभी कोहरा भी परेशान कर सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही बीच रात और सुबह में कई जगह घना कोहरा भी देखा जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण से हुई बूंदाबांदी की वजह से पारा गिरा है।

गुरुवार को 11 से आठ के बीच रह सकता है तापमान

इसके अलावा चिल विंड फैक्टर के कारण भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों और रेगिस्तानी इलाकों से आ रही हवाओं ने भी तापमान पर खासा असर डाला है। हालांकि बुधवार को ठंड से राहत जरूर मिली। बुधवार को शाम साढ़े सात बजे न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा, गुरुवार को भी तापमान स्थिर रह सकता है। न्यूनतम तापमान 11 से 8 के बीच रह सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 20 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। मध्यम कोहरा भी छाए रहने का अनुमान है।

उत्तर भारत में घने कोहरे का अलर्ट

उधर, गोरखपुर में भी ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि बुधवार को आठ डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को 7 से 9 के बीच तापमान रह सकता है। पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में अगले 24 घंटे में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, कहीं घना तो कहीं बेहद घना कोहरा छाया रह सकता है। तीन-चार दिन बाद ही शीतलहर और कोहरे से थोड़ी राहत मिल सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article