लखनऊ

Lucknow News: ये इलाके घोषित हुए No Parking Zone, यहां गाड़ी खड़ी करना जेब पर पड़ेगा भारी

Lucknow News: लखनऊ की ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए करीब 28 स्थानों को नो पार्किंग जोन की लिस्ट में शामिल किया है। 1 अप्रैल के बाद इन स्थानों पर गाड़ी पार्क करने पर जुर्माना लगेगा।

Image

लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने 28 स्थानों को नो पार्किंग जोन घोषित किया

Lucknow News: लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले के तहत लखनऊ में 28 स्थानों को नो पार्किंग जोन में रखा गया है। इन सभी स्थानों पर 1 अप्रैल से पार्किंग बंद रहेगी। इस दौरान यदि किसी व्यक्ति ने अपनी गाड़ी पार्क की तो उसे क्रेन से टो किया जाएगा। इसके साथ ही नियम का उल्लंघन करने के लिए भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। इससे पहले भी 17 स्थानों को नो ट्रैफिक जोन घोषित किया गया था, जिसके बाद से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार देखा गया। बता दें कि इससे लखनऊ के लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इस समस्या से निपटने के लिए और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ये कदम उठाया गया है। आइए आपको नो पार्किंग जोन वाले स्थानों के बारे में बताएं।

हजरतगंज के नो पार्किंग जोन

हजरतगंज के परिवर्तन चौराहे से मेफेयर तक की दोनों तरफ की सड़क को नो पार्किंग जोन में बदल दिया गया है। वहीं सिकंदर बाग चौराहे से लेकर अटल चौक की सड़क को नो पार्किंग जोन में शामिल किया गया है। योजना भवन के सामने से एनेक्सी तिराहे और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तिहारे रोड से मोती महल तिराहे, चिरैयाझील तिराहे से सहारागंज तिराहे, पार्क रोड तिराहे से कमता तिराहे के सर्विस रोड तक नो पार्किंग जोन है। यहां गाड़ी खड़ी मिलने पर उसे टो किया जाएगा और नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माने का भी भुगतान करना होगा।

विभूतिखंड के इन स्थानों पर नो पार्किंग जोन

विभूतिखंड क्षेत्र में हाई कोर्ट गेट नंबर 1, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के गेट नंबर 1 रोड पर पार्किंग की सख्त मनाही है। वहीं हाई कोर्ट तिहारे से कमता तिराहे तक सर्विस रोड, कमता चौराहे के चारों तरफ के 100 मीटर क्षेत्र में नो पार्किंग जोन है। इसके अलावा विजयीपुर चौराहे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे से होते हुए पिकप पुल ढलान वाले क्षेत्र तक दोनों तरफ की सड़कों पर नो पार्किंग जोन बनाया गया है।

गोमतीनगर नो पार्किंग जोन

गोतमतीनगर में सीएमएस वरदानखंड, गोमतीनगर मुख्य मार्ग की दोनों तरफ, जयपुरिया स्कूल, हुसडिया चौराहे से आईजी रेंज कार्यालय, पर्यटन भवन से सीएसआई टावर तक मुख्य मार्ग, सीएमएस विशालखंड गोमती नगर स्कूल के गेट नंबर 1, 2 और 3 के मुख्य मार्ग पर पार्किंग बंद कर दी जाएगी।

इन स्थानों पर बंद रहेगी पार्किंग

ऊपर दिए स्थानों के अलावा सुशांतगोल्फ सिटी के प्लासिया चौराहा से चारों तरफ 50 मीटर और अहिमामऊ चौराहे के चारों तरफ 100 मीटर की दूरी को नो पार्किंग जोन घोषित किया है। कैंट के छप्पन भोग चौराहे से सदर पुलिस चौकी तिहारे पुल के नीचे SBI बैंक सदर रोड पर नो पार्किंग जोन बनाया गया है। रायबरेली रोड के तेलीबाग चौराहे से उतरेठिया तिहारे तक, कैसरबाग के अशोक लाट चौराहा के चारों तरफ 50 मीटर तक की दूरी तक, अशोक लाट चौराहे से बापू भवन चौराहा तक, निशातगंज चौराहे से 50 मीटर तक के क्षेत्र को नो पार्किंग जोन में शामिल किया है। इन स्थानों के अलावा रहीमनगर डंडहिया चौराहे, इंजीनियरिंग चौराहा, चौक चौराहा, बालागंज चौराहे और वायरलेस चौराहे से 50 मीटर तक नो पार्किंग जोन है। वहीं मेडिकल कॉलेज चौराहे से शाहमीना तिराहे के क्षेत्र पर भी नो पार्किंग जोन बनाया गया है।

बता दें कि इन स्थानों पर सड़क पर बनी सफेद पट्टी के बाहर यदि कोई गाड़ी खड़ी मिलती है तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा उन गाड़ियों को क्रेन की सहायता से टो किया जाएगा और गाड़ी के मालिक पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। ये व्यवस्था 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article