लखनऊ

Lucknow Fire: टेढ़ी पुलिया के पास 16 दुकानों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में पाया काबू

Lucknow News Today (लखनऊ की खबर): लखनऊ में शनिवार सुबह टेढ़ी पुलिया के पास कुर्सी रोड पर स्थित एमडी पैलेस के पास टीन शेड से बनी 16 दुकानों में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही इंदिरानगर और बीकेटी फायर स्टेशन से दो-दो दमकल गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Image

लखनऊ की दुकानों में लगी आग (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Lucknow Shop Fire: लखनऊ में आज सुबह 16 दुकानों में भीषण आग लग गई। इस घटना की सूचना मिलते ही इंदिरानगर और बीकेटी फायर स्टेशन से दो-दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दुकानें बंद होने के कारण आग बुझाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल की टीम ने दो घंटे में आग को पूरी तरह बुझा दिया। इस आगजनी में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। लेकिन दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।

टीन शेड से बनी दुकानों में लगी आग

लखनऊ में यह घटना टेढ़ी पुलिया के पास कुर्सी रोड पर हुई। जहां एमडी पैलेस के बगल में स्थित टीन शेड से बनी दर्जन भर दुकानों में आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग को बुझाने में जुट गई। आग पर काबू पाने के लिए चारों ओर से पानी डालना शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए गोमती नगर, हजरतगंज और बीकेटी के अन्य फायर स्टेशनों से भी यूनिट मौके पर पहुंची।

दुकानों के ताले काटकर बुझाई आग

इंदिरानगर के फायर स्टेशन ऑफिसर (FSO) ने बताया कि आग बुझाने में दिक्कत आई क्योंकि दुकाने बंद थीं। इन दुकानों के ताले को काटकर दमकल कर्मियों ने आग को घेरकर बुझाने का प्रयास किया, जिससे आग अन्य दुकानों में नहीं फैल सकी। आग को काबू करने के बाद टीन शेड को हटाकर पूरी तरह से आग बुझा दी गई। इस आगजनी में दुकानों में रखे जूते, चप्पल, कपड़े, बैग, पॉलिथीन और ताले जलकर राख हो गए।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article