लखनऊ

Lucknow News: ऑनलाइन गेमिंग में 13 लाख गंवाने के बाद छात्र यश की आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा

Yash's Suicide Case: लखनऊ में साइबर जालसाजों की ठगी से परेशान छात्र यश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

Image

यश ऑनलाइन गेमिंग सुसाइड (प्रतीकात्मक फोटो: istock)

Yash's Suicide Case: लखनऊ की मोहनलालगंज पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीमों ने एक साइबर जालसाज को गिरफ्तार किया है। छात्र यश को आनलाइन गेमिंग की आईडी व पासवर्ड देने के नाम पर झारखंड व बिहार के साइबर जालसाजो ने लाखो रूपये ठगे थे। लाखो रूपये ठगने के बाद भी जालसाजों ने फ्री फायर मैक्स गेम की अपग्रेड आईडी व पासवर्ड नहीं दी थी।

साइबर जालसाजों की ठगी से परेशान छात्र यश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। झारखंड में बैठकर सोशल मीडिया से छात्र यश को जाल में फंसाकर ठगी की गयी थी। ठगों ने 25 खातों व वॉलेट में छात्र यश से 13 लाख रूपये ट्रांसफर कराये थे। साइबर जालसाज सनत गोसाई निवासी झारखंड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिहार के एक नाबालिग को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक छात्र यश को 'फ्री फायर मैक्स' गेम की एक अपग्रेडेड आईडी और पासवर्ड देने का झांसा दिया गया था। झारखंड और बिहार में बैठे साइबर जालसाजों ने सोशल मीडिया के जरिए यश से संपर्क साधकर उसे अपनी बातों में फंसा लिया और छात्र से अलग-अलग किस्तों में करीब 25 बैंक खातों और वॉलेट्स में 13 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए थे।

रुपये देने के बाद भी जब जालसाजों ने यश को गेम की आईडी और पासवर्ड नहीं दिया तो वह मानसिक रूप से परेशान हो गया ठगी का शिकार होने और इतनी बड़ी रकम गंवाने के दबाव में आकर छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article