लखनऊ

Lucknow Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट से उड़ी दीवार, धमाके से भड़की आग, पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत

Lucknow Cylinder Blast: यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार की रात एक घर में रखे दो सिलेंडर में विस्फोट से आग लग गई,जिसमें जिंदा जलकर 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में चार लोग बुरी तरह घायल हैं।

Image

लखनऊ सिलेंडर ब्लास्ट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lucknow Cylinder Blast: राजधानी के काकोरी इलाके में मंगलवार की रात मौत का मंजर देखने को मिला, जहां शार्ट शर्किट से घर में रखे दो एलपीजी सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। तेज विस्फोट के साथ आग ने पूरे घर को आगोश में ले लिया, जिससे घर में मौजूद 9 लोग चपेट में आ गए। इनमें से पांच लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग बुरी तरह जल गए हैं। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। अन्य घायलों और झुलसे लोगों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शार्ट शर्किट से लगी आग

हादसा काकोरी इलाके के हाता हजरत साहब वार्ड में होना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, हादसे के दौरान पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। इसी बीच शार्ट शर्किट से घर में रखे दो सिलेंडर में आग लग गई, जिससे उनमें ब्लास्ट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि मकान की छत और दीवार उड़ गई। देखते-देखते आग पूरे घर में फैल गई। घर में रखा सारा सामान धू-धूकर जलने लगा। धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पानी फेंककर आग को काबू में करने की कोशिश करते रहे। तुंरत फायर ब्रिग्रेड और पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, कमरे की दीवार गिरने से घर में लोग फंसे रहे गए, जिन्हें निकलने का मौका नहीं मिल सका। लिहाजा, घर में मौजूद 9 लोग आग की चपेट में आ गए। सभी को तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों का इलाज जारी है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

इनकी मौत ये घायल

बताया जा रहा है कि काकोरी में जरदोजी कढ़ाई कारीगर मुशीर के घर में यह ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में मुशीर अली और उनकी पत्नी हुस्ना बानो, भांजी हुमा, हिबा और भतीजी राईसा की मौत हो गई, जबकि मुशीर की दो बेटियां, एक भांजी और अजमत गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। हादसे के बाद पुलिस उपायुक्त पश्चिमी दुर्गेश कुमार, एडीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी मंगेश कुमार और चौक एफएसओ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article