लखनऊ

लखनऊ में दर्दनाक हादसा, घर की गिरी छत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, तीन बच्चे शामिल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 16, 2023, 11:32 AM IST

लखनऊ में एक घर की छत गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी ही दर्दनाक घटना सामने आई है। लखनऊ में एक घर की छत गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घटना आलमबाग की दशकों पुरानी रेलवे कॉलोनी की है।

काफी पुराना था मकान

मृतकों की पहचान सतीश चंद्र (40), सरोजिनी देवी (35) और तीन नाबालिगों के रूप में की गई। लखनऊ के डीसीपी ईस्ट ह्रदेश कुमार ने बताया कि राजधानी लखनऊ के आलमबाग रेलवे इलाके में एक मकान की छत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मकान काफी पुराना लग रहा था। अचानक से छत गिर गई, इसमें तीन बच्चे और उनके माता पिता दब गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

देर रात हुआ था हादसा

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा आलमबाग में रेलवे कॉलोनी में देर रात हुआ है। बारिश के बाद मकान और कमजोर हो गया था। सुबह सफाईकर्मियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची। मलबा हटाकर पांच लोगों को बाहर निकला और उन्हें इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भीड़ उमड़ी

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों का तांता लग गया, जिसे संभालने के लिए और पुलिस बुलानी पड़ी। लोगों ने बताया कि उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की फतेह अली कॉलोनी में करीब 200 परिवार रहते हैं। कॉलोनी के ज्यादातर मकान जर्जर हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article