Lucknow Market: लखनऊ घूमने के लिए बहुत अच्छा स्थान माना जाता है। नवाबों की नगरी अपने स्वाद से भरपूर खाने के साथ चिकनकारी कढ़ाई और इमारतों के लिए भी जाना जाता है। आज हम आपको लखनऊ के एक खास बाजार के बारे में बताएंगे। वैसे तो लखनऊ शहर में कई बाजार हैं, लेकिन यहां का हजरतगंज बाजार सबसे प्रसिद्ध माना जाता है। यहां आपको कई प्रकार के सामान मिलेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लखनऊ का हजरतगंज बाजार किस चीज के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है और क्यों आपको इस बाजार में एक बार तो जरूर जाना चाहिए। आइए जानें क्यों है ये बाजार सबसे मशहूर...
हजरतगंज मार्केट
लखनऊ का हजरतगंज मार्केट शहर के सबसे प्रसिद्ध मार्केट में से एक है, इसे 'लखनऊ का दिल' (Heart of Lucknow) भी कहा जाता है। बता दें कि हजरतगंज का नया नाम अटल चौक है। ये मार्केट 425,000 वर्ग फुट में फैली हुई है। इस स्थान को भारत के दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। आइए आपको बताएं किन चीजों के लिए सबसे फेमस है ये मार्केट...
चिकनकारी
लखनऊ की चिकनकारी कला बहुत फेमस है। आज के समय में ये कला सबका मन मोह लेती है। चिकनकारी कढ़ाई कपड़े पर कई तकनीकों से की जाती है। यदि आप भी चिकनकारी के दीवानें है तो इस मार्केट से आप पारंपरिक चिकनकारी डिजाइन का कपड़ा पा सकते हैं।
हैंडमेड सामान
हजरतगंज मार्केट हस्तशिल्प यानी हाथ से बने हुए सामानों के लिए भी जानी जाती है। यहां से आपको भारत के कई राज्यों की हैंडमेड वस्तुएं मिल जाएंगी। अपने राज्य की पारंपरिक वस्तुओं को प्रदर्शित करने के लिए लोगों ने हजरतगंज बाजार को चुना है।
दुर्लभ पौधों का भरा है खजाना
लखनऊ का हजरतगंज बाजार में आपको 6000 विदेशी और दुर्लभ पौधे मिल जाएंगे। पर्यावरण प्रेमियों के लिए जन्नत से कम नहीं है ये बाजार।
मॉल से लेकर छोटे व्यवसायों से भरा है मार्केट
हजरतगंज मार्केट में आपको मॉल-शोरूम से लेकर छोटे व्यवसायों भी मिल जाएंगी, जहां से आप अपनी पसंद का सामान खरीद सकते हैं। यहां आपको ब्रांडेड कपड़ों की शॉपिंग के साथ फिल्म भी देख सकते हैं। इस मार्केट में पीवीआर भी मौजूद है। मार्केट की बात हो और खाने को भूल जाएं। ऐसा हो ही नहीं सकता। हजरतगंज मार्केट में फूड कोर्ट भी है, जहां आप बेहतरीन खाने का स्वाद पा सकते हैं।
425,000 वर्ग फुट में फैली ये मार्केट पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक केंद्र भी है। हजरगंज मार्केट लखनऊ की एक ऐसी मार्केट हैं, जहां आपको एक बार तो जाना चाहिए।
