लखनऊ

Lucknow Airport: अब लखनऊ एयरपोर्ट पर चार्ज हो सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, चुकानी होगी इतनी कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 11:42 PM IST

Lucknow Airport: लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग हो सकेगी। हवाई अड्डे ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन का संचालन कर दिया है। यह चार्जिंग स्टेशन अडाणी टोटल गैस लिमिटेड की तरफ से लगाया गया है। यहां एक दिन में 30 टू और फोर व्हीलर वाहन चार्ज हो सकेंगे। एक वाहन के पूरी तरह से चार्ज होने में डेढ़ से दो घंटे लगेंगे।

Image

अमौसी एयरपोर्ट पर इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग हो सकेगी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत
  • लखनऊ हवाई अड्डे पर चार्ज हो सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन
  • अमौसी एयरपोर्ट पर चार्जिंग स्टेशन शुरू किया


Lucknow airport: उत्तर प्रदेश की राजधानी के इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। अब लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (अमौसी एयरपोर्ट) पर इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग हो सकेगी। इसके लिए स्टेशन शुरू हो गया है। स्टेशन आंतरिक रूप से जनता के लिए भी उपलब्ध होगा। यह चार्जिंग स्टेशन अडाणी टोटल गैस लिमिटेड की तरफ से लगाया गया है। यहां एक दिन में 30 टू और फोर व्हीलर वाहन चार्ज हो सकेंगे। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग टर्मिनल टू के सामने मौजूद पार्किंग में लगाया गया है। यहां दोपहिया, चार पहिया और बसों को भी चार्ज किया जा सकेगा।

इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन लखनऊ हवाईअड्डे की गो ग्रीन और 2024 के अंत तक कार्बन न्यूट्रल लक्ष्य हासिल करने की दिशा में एक पहल है। यह देश का पहला फास्ट इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन है।

एक वाहन के पूरी तरह से चार्ज होने में लगेंगे दो घंटे

चार्जिंग स्टेशन पर दो 60 किलोवाट के संयुक्त चार्जिंग सिस्टम चार्जर लगाए हैं, जहां दो इलेक्ट्रिक वाहनों को एक साथ चार्ज किया जा सकेगा। इसके साथ एक दिन में कुल 30 वाहनों को ही चार्ज किया जा सकेगा। इसके लिए वाहन स्वामी को 21 रुपये प्रति यूनिट बिजली के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी भी देनी होगी, जिससे करीब 25 रुपये प्रति यूनिट का चार्ज लगेगा। एक वाहन के पूरी तरह से चार्ज होने में डेढ़ से दो घंटे लगेंगे। प्रवक्ता ने आगे बताया कि अडाणी टोटल गैस लिमिटेड का ईवी एप भी है, जो एंड्रॉइड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है।

एयरपोर्ट को 2024 तक कार्बन न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य

इस एप को डाउनलोड कर वाहन स्वामी टाइम स्लॉट भी सेट कर सकते हैं, जिसमें वह अपने वाहन को चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट प्रशासन के पास दस इलेक्ट्रिक वाहनों का बेड़ा है। जिसे यहीं पर चार्ज किया जाएगा। साल 2024 तक एयरपोर्ट को कार्बन न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य भी है। आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी प्रयास कर रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article