लखनऊ

लखनऊ में खुशनुमा हुआ मौसम, आज भी बारिश के आसार; जानें आने वाले दिनों का Weather

aaj ka mausam 10 August Lucknow Aaj ka Mausam kaisa Rahega imd weather today updates in hindi: लखनऊ में आज आसमान में बादल छाए रहंगे और बारिश होने की भी संभावना है। आने वाले 6 दिनों में यहां बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।

Image

आज लखनऊ का मौसम

Lucknow Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: सावन के महीने में लखनऊ में बादल मेहरबान है। यहां बीते कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे मौसम भी खुशनुमा बना हुआ है। शुक्रवार को भी यहां लगभग पूरे दिन बारिश हुई। आज भी लखनऊ में बारिश की संभावना जताई गई है।इस पूरे हफ्ते बारिश का दौर यू हीं जारी रहने वाला है। बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

लखनऊ में आज का मौसम

लखनऊ में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही आज हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के भी आसार हैं। आज यहां न्यूनतम तापमान 25.4 दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में पिछले 24 घंटों में 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा।

Lucknow Weather 10 Aug

लखनऊ में आगामी दिनों में मौसम का हाल

आने वाले दिनों में लखनऊ का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 11 अगस्त को भी आसमान में बादल छाए रहंगे। साथ ही हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। 13 अगस्त तक लखनऊ में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 15 और 16 अगस्त को आसमान बादलों से लदा रहेगा और बारिश भी होने की संभावना है। साथ ही गरज के साथ तूफान भी आ सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article