दिल्ली

Weather Today: Delhi-NCR में मानसून मेहरबान, वीकेंड पर झमाझम बरसेंगे मेघ, उमस से मिलेगी राहत; IMD का ऑरेंज अलर्ट

Delhi-NCR Weather Today: मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं नोएडा-गाजियाबाद में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और उनका वीकेंड खुशनुमा हो जाएगा।

Image

Delhi-NCR में मानसून मेहरबान

Delhi-NCR Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश होने के बाद शुक्रवार को लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। शाम होते-होते कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। लेकिन जहां बारिश से लोगों के चेहरे खिले वहीं सड़कों पर जलजमाव की समस्या ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। रास्तों पर पानी भरा होने के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। गाड़ियों को रेंगते हुए देखा गया। जलजमाव के कारण ट्रैफिक की गति धीमी रही। मौसम विभाग ने मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आज दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बारिश के साथ तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। आज दिल्ली में भारी बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगा और शहर का मौसम कूल-कूल बना रहेगा। शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश के कारण वीकेंड की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई है। शनिवार को भारी बारिश होने से लोगों का वीकेंड और सुहावना हो जाएगा। इतना ही नहीं मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

गाजियाबाद-नोएडा में बारिश

शुक्रवार शाम दिल्ली के साथ नोएडा और गाजियाबाद के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। इससे शहर के लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली। जिसके बाद मौसम विभाग ने गाजियाबाद और नोएडा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी। विभाग के अलर्ट के अनुसार, आज गाजियाबाद और नोएडा दोनों में ही झमाझम बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं और बारिश से शहर का मौसम ठंडा हो जाएगा। तापमान की बात करें तो नोएडा का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, जबकि अधिकतम 33 डिग्री है। वहीं गाजियाबाद का नोएडा से एक डिग्री अधिक 27 और 34 डिग्री है।

फरीदाबाद-गुरुग्राम में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने फरीदाबाद और गुरुग्राम में भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। शुक्रवार को तेज बारिश के बाद से शहर का मौसम साफ और सुहावना बना हुआ है।

शुक्रवार को कहां हुई कितनी बारिश

शाम होते दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश मयूर विहार क्षेत्र में हुई। यहां 37.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। रिज क्षेत्र में 11,3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बता दें कि बीते दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं की वजह से दिल्ली की हवा साफ बनी हुई है। गुणवत्ता सूचकांक में दिल्ली की हवा 100 से नीचे संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article