लखनऊ

UP में टैक्स चोरों के खिलाफ आयकर विभाग सख्त, कई जगहों पर छापेमारी

आयकर विभाग ने मंगलवार को मेरठ स्थित विश्वकर्मा बिल्डर्स पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ तीन ठिकानों पर छापेमारी की है। विभाग की टीम बिल्डर्स के कार्यालयों और विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में पहुंचकर दस्तावेजों की जांच कर रही है-

Image

फाइल फोटो

Photo : PTI

IT Raids: उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार को आयकर विभाग ने विश्वकर्मा बिल्डर्स पर शिकंजा कसा है। विभाग की टीम विश्वकर्मा बिल्डर्स के कार्यालयों पर छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग की टीम एक साथ तीन जगहों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने विश्वकर्मा इन्ड्रस्ट्रियल एरिया में भी छापेमारी की, जिसे बिल्डर ने डेवलप किया था। इसके अलावा, मेरठ समेत कई अन्य शहरों में भी विश्वकर्मा बिल्डर्स के कई निर्माण प्रोजेक्ट्स हैं।

टैक्स चोरी-काले धन के लेन-देन की आशंका

विभाग ने इन प्रोजेक्ट्स और व्यावसायिक गतिविधियों की जांच की है, क्योंकि इनमें कथित रूप से टैक्स चोरी और काले धन के लेन-देन की आशंका जताई जा रही है। कई पेपरमिल कारोबारी भी विश्वकर्मा बिल्डर्स के कारोबार में साझेदार हैं। आयकर विभाग ने इस संदर्भ में भी जांच की, क्योंकि इन व्यापारियों और बिल्डर्स के बीच संभावित वित्तीय लेन-देन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

मेरठ आयकर विभाग की टीमें कर रही कार्रवाई

विभाग को यह संदेह है कि इन साझेदारों के जरिए टैक्स चोरी हो रही थी। विभाग की टीम दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। मेरठ आयकर विभाग की कई टीमें एक साथ कार्रवाई कर रही हैं। जिनके ठिकाने पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश डाली है, वह कमल ठाकुर, प्रदीप गुप्ता, संजय जैन की साझा फर्म है।

कार्यालयों और अन्य स्थानों पर सुरक्षा कड़ी

आयकर विभाग की इस छापेमारी के दौरान विश्वकर्मा बिल्डर्स के कार्यालयों और अन्य स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। छापेमारी के दौरान किसी को भी घर के अंदर या बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। विभाग की टीम ने मुख्य द्वार को बंद कर दिया है और परिसर के अंदर सभी गतिविधियों को गोपनीय रखा है। गेट के बाहर मीडिया कर्मियों का जमावड़ा देखा जा रहा है।

इनपुट- आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article