Jhansi News: झांसी में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जब पति ने बीच सड़क अपनी पत्नी पर ब्लेड के जानलेवा हमला किया। इस हमले में महिला के चेहरे और गर्दन पर गहरे घाव आए हैं। महिला पर हमला होते देखा तो राहगीरों ने युवक को तुरंत पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि यह मामला झांसी उल्दन थाना क्षेत्र की बंगरा चौराहे का है।
पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
पुलिस की पूछताछ में महिला का आरोप है कि उसका पति होटल्स में कॉल गर्ल्स सप्लाई करता है और उससे भी कुछ गलत करना चाहता है। पुलिस ने पीड़िता की पहचान रंजना उर्फ वंदना अहिरवार के रूप में की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम 6 बजे करीब महिला ऑफिस ने निकल रही थी। बाहर आते ही उसके पति ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी पति को पुलिस के हवाले किया।
आरोपी पति गिरफ्तार
रंजना के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले दीपक नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी। दीपक झांसी का निवासी है। शादी के बाद महिला को पता चला की वह होटल्स में कॉल गर्ल्स सप्लाई करता है। जब रंजना ने उसे इन सबके लिए मना किया तो दीपक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। रंजना ने आगे बताया कि इसके बाद उसने दीपक से अलग होने का फैसला लिया और कोर्ट में मुकदमा किया, जो विचाराधीन है। उसने यह भी बताया कि बुधवार को कोर्ट की तारीख थी,लेकिन किसी कारण वह गई नहीं तो दीपक ऑफिस पहुंच गया और उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने दीपक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। यह घटना समाज में बढ़ रहे घरेलू हिंसा और आपराधिक प्रवृत्ति को दर्शाती है।
