देश

PM Modi Followers: प्रधानमंत्री मोदी ने X पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का मील का पत्थर किया पार

Most Followed World Leader on X: प्रधानमंत्री मोदी एक्स पर सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले वर्ल्ड लीडर हैं, उन्होंने X पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का मील का पत्थर पार किया।

Image

प्रधानमंत्री मोदी एक्स पर सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले वर्ल्ड लीडर हैं

KEY HIGHLIGHTS
  1. पीएम मोदी ने X पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का मील का पत्थर पार किया
  2. पिछले 3 सालों में पीएम मोदी के एक्स हैंडल पर 30 मिलियन यूज़र की प्रभावशाली वृद्धि देखी गई
  3. प्रधानमंत्री मोदी कई अन्य वर्ल्ड लीडर से बहुत आगे हैं

PM Modi’s X handle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स के साथ सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता बनकर एक और मील का पत्थर स्थापित किया है, गौर हो कि पिछले तीन सालों में प्रधानमंत्री मोदी के एक्स हैंडल पर लगभग 30 मिलियन उपयोगकर्ताओं की प्रभावशाली वृद्धि देखी गई है।

विभिन्न भारतीय राजनेताओं के सोशल मीडिया फ़ॉलोइंग की तुलना करें तो सोशल मीडिया फ़ॉलोअर्स के मामले में प्रधानमंत्री मोदी काफ़ी आगे हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 26.4 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 27.5 मिलियन, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के 19.9 मिलियन और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के 7.4 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं। आरजेडी के लालू प्रसाद यादव के 6.3 मिलियन, तेजस्वी यादव के 5.2 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं, जबकि एनसीपी प्रमुख शरद पवार के 2.9 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं।

पीएम मोदी अन्य विश्व नेताओं से बहुत आगे

पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, जिनके वर्तमान में 38.1 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं, दुबई के वर्तमान शासक एचएच शेख मोहम्मद (11.2 मिलियन) और पोप फ्रांसिस (18.5 मिलियन) जैसे अन्य विश्व नेताओं से बहुत आगे हैं।

विश्व के नेता सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से जुड़ने के लिए उत्सुक

एक्स पर पीएम मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए, विश्व के नेता सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं क्योंकि उनके साथ जुड़ने से उनके अपने फ़ॉलोअर्स, जुड़ाव, व्यू और रीपोस्ट में काफी वृद्धि होती है। पीएम मोदी के कुछ सक्रिय वैश्विक एथलीटों जैसे विराट कोहली (64.1 मिलियन), ब्राजील के फुटबॉलर नेमार जूनियर (63.6 मिलियन) और अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स (52.9 मिलियन) के फ़ॉलोअर्स से भी ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं। वे टेलर स्विफ्ट (95.3 मिलियन), लेडी गागा (83.1 मिलियन) और किम कार्दशियन (75.2 मिलियन) जैसी मशहूर हस्तियों से भी आगे हैं।

एक्स हैंडल पर लगभग 30 मिलियन यूज़र की प्रभावशाली वृद्धि

दिलचस्प बात यह है कि पिछले तीन सालों में पीएम मोदी के एक्स हैंडल पर लगभग 30 मिलियन यूज़र (30 million users) की प्रभावशाली वृद्धि देखी गई है।

उनका प्रभाव YouTube और Instagram पर भी फैला हुआ है

उनका प्रभाव YouTube और Instagram पर भी फैला हुआ है, जहाँ उनके क्रमशः लगभग 25 मिलियन सब्सक्राइबर और 91 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर हैं।

कई आम नागरिकों को फ़ॉलो करते हैं, उनसे बातचीत करते हैं

2009 में इस प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ने के बाद से, पीएम मोदी ने लगातार रचनात्मक जुड़ाव के लिए इसका इस्तेमाल किया है। वह एक सक्रिय और आकर्षक व्यक्तित्व बनाए रखते हैं, कई आम नागरिकों को फ़ॉलो करते हैं, उनसे बातचीत करते हैं, उनके संदेशों का जवाब देते हैं और कभी किसी को ब्लॉक नहीं किया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें