लखनऊ

यूपी के अमरोहा में भीषण हादसा, पिकअप की टक्कर से चार बाइक सवारों की मौत; दो की हालत गंभीर

यूपी के अमरोहा में पिकअप की टक्कर से चार बाइक सवारों की मौत हो गई। दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में नेशनल हाईवे 9 पर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा उस समय हुआ जब तीर्थ यात्रा से लौट रहे दो बाइक सवारों को एक पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

चार की मौत, दो घायल

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में दो भाई, एक महिला और एक युवक शामिल हैं। ये सभी लोग तिगरी मेले से वापस अपने घर जा रहे थे। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने इन बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article