Temples to Visit in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है। राजनीति का केंद्र यह शहर अवधी संस्कृति, स्वादिष्ट कबाब, बिरयानी और इमामबाड़े के लिए मशहूर है, लेकिन यहां कई एतिहासिक और प्राचीन मंदिर है जहां हजारों लोग रोज दर्शन को पहुंचते हैं। आज हम आपको इन्हीं प्रख्यात और विख्यात मंदिरों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं ताकि आप अगली बार लखनऊ जाएं तो इन मंदिरों के दर्शन करें।
श्री वेंकटेश्वर मंदिर
भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर 27000 वर्ग फीट में फैला हुआ है। इस मंदिर के अंदर भगवान विष्णु के अलावा नौ ग्रहों की मूर्तियां भी हैं। इस मंदिर में दक्षिण भारत के मंदिरों की शैली नजर आती है। इस मंदिर की खूबसूरती उत्तर भारत में स्थित सभी मंदिरों से बिल्कुल अलग है।

Sri Venkateswara Temple in Lucknow
चंद्रिका देवी मंदिर
गोमती नदी के तट पर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर काफी मान्यता वाला है। इस मंदिर की स्थापना राजकुमार चंद्रकेतु, जो भगवान राम के भाई लक्ष्मण के पुत्र थे, उन्होने करवाई थी। अमावस्या की रात और नवरात्रि के दौरान यहां पर सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ होती है।
अलीगंज हनुमान मंदिर - Aliganj Hanuman Temple
हनुमान मंदिर लखनऊ के अलीगंज में स्थित है और यहां भगवान हनुमान सबसे अधिक पूजनीय देवता माने जाते हैं। मंदिर का निर्माण लखनऊ के तीसरे नवाब, शुजा-उद-दौला की पत्नी बेगम जनाब-ए-आलिया की पत्नी द्वारा किया गया था। मंदिर सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।
हनुमान सेतु मंदिर - Hanuman Setu Mandir
लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर को संकटमोचन मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर की स्थापना गोमती नदी के तट पर 1960 के दशक में कैंची, उत्तराखंड के नीम करोली बाबा द्वारा की गई थी। मंदिर सुबह 4 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से 12 बजे तक खुला रहता है।
मनकामेश्वर मंदिर - Mankameshwar Temple
लखनऊ का मनकामेश्वर मंदिर एक हजार साल से अधिक पुराना है और गोमती नदी के तट पर स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि लक्ष्मण ने इस स्थल से दिन-रात भगवान शिव की प्रार्थना की थी और यहीं पर बाद में मंदिर का निर्माण किया गया था। मंदिर हसनगंज क्षेत्र में स्थित है और मंदिर का समय सुबह 5 से 12 बजे और दोपहर 3 से 11 बजे तक है।

Mankameshwar Temple in Lucknow
शीतला देवी मंदिर - Sheetala Devi Mandir in Lucknow
शीतला देवी मंदिर को शहर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर को अज्ञात घुसपैठियों ने नष्ट कर दिया था और बाद में शीतला माता की मूर्ती खोजने पर तालाब में पाई गई थी। मंदिर सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है।
