लखनऊ

Dhanteras 2024: लखनऊ में बेस्ट हैं सोने-चांदी की खरीदारी के लिए ये शॉप, लेटेस्ट डिजाइनर आभूषणों का है खास कलेक्शन

Dhanteras 2024: धनतेरस के स्वागत के लिए राजधानी लखनऊ के बाजार दुल्हन की तरह सज चुके हैं। यहां तनिष्क ज्वेलर्स, हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स और कल्याण ज्वेलर्स आपके लिए खास कलेक्शन लेकर आए हैं। यहां से सोने चांदी के सिक्के, बिस्किट और मूर्तियां आदि खरीद सकते हैं।

Image

लखनऊ में बेस्ट ज्वेलर्स

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Dhanteras 2024: धनतेरस के लिए बाजार दुल्हन की तरह सजकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, गैजेट्स समेत ज्लैलरी बाजार की चमक देखते ही बन रही है। खासकर, ज्लैलरी शॉप ऑनर्स को धनतेरस पर बड़े मुनाफे की उम्मीद है। साल 2024 में धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में लोग सोने-चांदी समेत अन्य धातुएं खरीदकर घर लाएंगे। तो आप अगर, उत्तर प्रदेश की राजधानी यानी नवाबों के शहर लखनऊ में हैं और सोने-चांदी की कुछ बड़ी शॉप की खोज में हैं तो हम आपका काम आसान कर देते हैं। आइये जानते हैं उन चुनिंदा शॉप के बारे में जहां आपको धनतेरस की खरीद करनी चाहिए।

ये हैं प्रमुख बाजार

धनतेरस और दीवाली के शुभर अवसर पर सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में अगर आप बाजार का रुख कर रहे हैं तो ताजा कीमतों पर एक नजर जरूर डाल लें। खैर, लखनऊ में सोने-चांदी की खरीदारी के लिए शहर का अमीनाबाद, हजरतगंज समेत कई बाजार हैं। इन बाजार पर धनतेरस के पर्व पर ज्वेलर्स ग्राहकों को खास ऑफर्स भी देते हैं।

तनिष्क ज्वेलर्स ( Tanishq Jewellery )

तनिष्क ज्वेलर्स लखनऊ के सबसे बड़े शोरूम में से एक माना जाता है। तनिष्क ज्वेलर्स शाहनजफ रोड, प्रेम नगर, हजरतगंज में स्थित है। यहां आपको सभी प्रकार के आभूषणों का विशाल संग्रह मिलता है। Tanishq Jewellery शानदार डिजाइनर आभूषणों प्रदान करते हैं। यहां विशेष ऑफर और अपडेट प्राप्त करने के लिए उनकी ईमेल सूची के लिए साइन अप करें। यहां चेन, चूड़ियाँ, झुमके, सॉलिटेयर, हीरे, रत्न, पेंडेंट, हार, पद्मावत, अहिल्या, मीरा, अंगूठियाँ, पारंपरिक और आधुनिक, कंगन, सिक्के, बेस्पोक संग्रह, जन्म रत्न, झुमके सेट, 22 और 24 कैरेट सोना, आभूषण मरम्मत, नेकवियर, नाक की पिन और हाथ से बने संग्रह इत्यादि मिलते हैं।

हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स (Harsahaymal Shyamlal Jewelers)

3 एल्डेको ग्रीन्स, फन मॉल के पास,गोमती नगर में मौजूद हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स अपनी खास ज्वेलरी डिजाइन के लिए प्रसिद्ध हैं। Harsahaimal Shiamlal Jewellers की स्थापना 1893 में हुई थी। इनके लखनऊ और बरेली में एक प्रसिद्ध और विश्वसनीय आभूषण शोरूम हैं। यहां कान की बाली, अंगूठियां, कंगन, चूड़ियां, हार, पेंडेंट, सोना, हीरा संग्रह, चांदी, पोल्की, रत्न, चेन, डिजाइनर आभूषण, मंगलसूत्र और पेंडेंट सेट इत्यादि का बेहतरीन कलेक्शन है।

कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewelers)

कल्याण ज्वेलर्स सप्रू मार्ग, सनी टोयोटा शोरूम के पास, हजरतगंज लखनऊ और पूरे भारत में एक प्रसिद्ध आभूषण बिक्री के लिए जाने जाते हैं। यहां आपको लेटेस्ट डिजाइन के साथ आकर्षक पारंपरिक आभूषणों का कलेक्शन मिलता है। दीपावली और धनतेरस के लिए यहां पर खूबसूरत डिजाइन मौजूद हैं। यहां से सोने चांदी के सिक्के, बिस्किट और मूर्तिया आदि खरीद सकते हैं। यहां चेन, अनोखे सोने के हार और झुमके, प्राचीन, हीरा, दुल्हन और पारंपरिक आभूषण, कीमती पत्थर, सोने का संग्रह, प्राकृतिक डिजाइन और प्लैटिनम आभूषण भी मिलते हैं।

लखनऊ में खबर लिखे जाने तक 24 कैरेट सोना लगभग 7,995 प्रति ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 7,330 प्रति ग्राम है। चांदी की बात करें तो यह 98,000 प्रति किलोग्राम की दर पर उपलब्ध है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!