लखनऊ

यात्रा के साथ-साथ शॉपिंग का मजा! फ्लाइट की तरह लखनऊ-दिल्ली तेजस में मिलेगा लखनवी चिकन समेत ये आइटम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 5, 2023, 07:43 PM IST

Delhi Lucknow Tejas Express: दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस देश ही पहली प्राइवेट ट्रेन है। शुरूआत में तो इस ट्रेन को अच्छा रिस्पांस मिला था, बाद में यह ट्रेन घाटे में चलने लगी थी, जिसके बाद से इसे मुनाफे में लाने के लिए तरह-तरह के उपाय किए गए हैं। इस ट्रेन में सुविधाएं, प्लेन जैसी मिलती हैं।

Image

तेजस एक्सप्रेस में अब शॉपिंग का भी ले सकेंगे आनंद

Photo : BCCL

Delhi Lucknow Tejas Express: लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस में अब प्लेन जैसी शॉपिंग का मजा लिया जा सकेगा। इसके लिए आईआरसीटीसी तैयारियों में जुटी है। यह योजना जल्द ही तेजस एक्सप्रेस में शुरू हो सकती है।

क्या मिलेगा

मिली जानकारी के अनुसार तेजस में लखनवी चिकन, बच्चों के लिए खिलौने, गिफ्ट आइटम समेत कई मिलेंगी। इसे आईआरसीटीसी द्वारा बेचा जाएगा। यात्री अपने पसंद के हिसाब से रेलवे कर्मचारी से इसे खरीद सकेंगे।

प्लेन जैसा मजा

तेजस ट्रेन की खासियत ही यही रही है कि इसमें प्लेन जैसा मजा लिया जा सकता है। हालांकि शॉपिंग के मामले में यह अभी प्लेन से पीछे थे, लेकिन अब इस मामले में उसकी बराबरी कर ली जाएगी। यहां ट्रेन के स्टाफ सामान लेकर यात्रियों के पास जाएंगे। पेमेंड के लिए कैश और ऑनलाइन पेमेंट दोनों की सुविधा होगी। बताया जा रहा है कि ये सामान किफायती दर पर मिलेंगे।

देर होने पर मिलता है किराया

बता दें कि इस ट्रेन में कई ऐसी सुविधाएं हैं, जो इसे अन्य ट्रेनों से इसे अलग खड़ी करती है। इस ट्रेन के लेट होने पर IRCTC यात्रियों को पैसे भी वापस करती है। अगर लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस एक घंटे से ज्यादा लेट होती है तो यात्रियों को 100 रुपये का मुआवजा मिलेगा। वहीं दो घंटे या उससे अधिक की देरी के लिए यात्रियों को 250 रुपये मिलते हैं।

ये सुविधाएं भी

आईआरसीटीसी लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले यात्रियों को 25 लाख रुपये का मुफ्त बीमा भी देता है। बीमा कवर में यात्रा के दौरान चोरी या डकैती के खिलाफ 1 लाख का बीमा शामिल है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article