लखनऊ

UP News: दशहरा-दीपावली पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, अलर्ट रहेंगी विद्युत टीमें

यूपी में दशहरा, धनतेरस एवं दीपावली पर प्रदेश को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी। सीएम योगी ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।

Image

दशहरा मेला प्रतिकात्मत

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आगामी दशहरा, धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्बाध विद्युत प्राप्त होगी। इसके लिये आवश्यक निर्देश विभाग की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों और डिस्कॉम को दे दिये गये हैं। उप्र. पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने बताया है कि इन प्रमुख त्योहारों के अवसर पर प्रदेश को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।

धार्मिक स्थलों पर नहीं कटेगी बिजली

उन्होंने बताया कि वर्तमान में नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति बेहतर रहे और सभी क्षेत्रों को निश्चित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत प्राप्त हो, इसके लिये कड़े निर्देश दिये गये हैं। वितरण में लगे अधिकारियों को सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिये कहा गया है। डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशकों, मुख्य अभियन्ताओं सहित विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सरकार की मंशा के अनुरूप नवरात्रि के अवसर पर शक्ति पीठो एवं धार्मिक स्थलों को निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रो में सावधानी बरतें साथ ही स्थानीय स्तर पर विद्युत आपूर्ति में आने वाले अवरोधो को भी कम से कम समय में ठीक करायें।

तुरंत बदले जाएंगे जर्जर तार

अध्यक्ष ने कहा है कि जर्जर, लटकते तारों और केबिलों को सुव्यवस्थित करते हुए सभी सुरक्षात्मक कार्रवाई कर ली जाये। वोल्टेज फ्लक्चुएशन एवं लो वोल्टेज की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाये। अप्रत्याशित ब्रेकडाउन होने की दशा में जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति को चालू करने के लिए पर्याप्त संख्या में मरम्मत गैंगों की पहले से ही व्यवस्था कर ली जाये। इसके अलावा टोल फ्री नम्बर पर के जरिए मिलने वाली शिकायतों का भी तत्पर्ता से निस्तारण कराया जाये। डिस्काम स्तर पर तथा जनपद स्तर पर विशेष कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित किया जाये कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सभी व्यवस्थायें सुनिश्चत करा ली गई हैं। साथ ही यह भी निर्देशित किया है कि जिन मार्गों पर जुलूस आदि निकने हो या मूर्ति विसर्जन हेतु बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठे होने की सम्भावना हो वहाँ अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करके पूरी व्यवस्था बेहतर कर लें जिससे विद्युत दुर्घटना आदि से बचा जा सके।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article