लखनऊ

CM योगी के इन फैसलों से विकास पथ पर और तेजी से दौड़ेगा UP, एक ही बैठक में कुछ यूं खेला 'मास्‍टरस्‍ट्रोक'

CM Yogi Cabinet Meeting : योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक के दौरान यूपी के विकास के लिए कई बड़े और अहम फैसलों पर मुहर लगाई है। इन फैसलों में एक फैसला प्रदेश की शिक्षा व्‍यवस्‍था को भी समृद्ध बनाने का है।

Image

बैठक करते हुए सीएम योगी आदित्‍यनाथ।

CM Yogi Cabinet Meeting : उत्‍तर प्रदेश को विकास के शिखर पर ले जाने के लिए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ दिन-रात काम रहे हैं। इसी क्रम में उन्‍होंने कैबिनेट की एक बैठक कर कुल 23 प्रस्‍तावों को मंजूरी दे दी। इन प्रस्‍तावों में यूपी में छह नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलने का फैसला भी लिया गया है। बताया गया है कि, छह में से तीन यूनिवर्सिटी मथुरा में खोली जाएंगी और शेष तीन क्रमश: गाजियाबाद, आगरा और फर्रुखाबाद में शुरू होंगी। सीएम योगी ने इसके अलावा और भी कई बड़े और अहम निर्णय लिए जो यूपी को विकसित बनाकर इसे उत्‍तम प्रदेश की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

पीएम फसल बीमा योजना लागू

योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को लागू करने के लिए मंजूरी दी है। इसके तहत प्राकृतिक आपदाओं आदि से फसल बर्बाद होने की स्थिति में किसानों को बीमा कवर दिया जाएगा। इसके लागू होने से सभी जिलों में करीब 18 फसलों को ग्राम पंचायत स्तर पर बीमित किया जाएगा। इसके अलावा 60 जनपदों के फसल बाहुल्य क्षेत्रों में पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को 07 औद्यानिकी फसलों पर लागू किया जाएगा। बता दें कि, भारत सरकार द्वारा फसल बीमा योजनाओं के संचालन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश अभी जारी किए जाने हैं।

इन विद्यालयों को अनुदान

माध्यमिक शिक्षा विभाग में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार, मरम्मत, पुनर्निर्माण, निर्माण आदि के लिए अनुदान की संशोधित गाइडलाइन को मंजूरी मिली है। गौरतलब है कि, वित्तीय वर्ष 2021-22 में पहली बार 200 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था की गई थी। मंजूरी मिलने के बाद नए प्रस्ताव के अनुसार, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, जिनकी 01 अप्रैल, 2023 को 75 वर्ष (मान्यता की तिथि से) अवधि पूर्ण है तथा विद्यालय भवन जर्जर अवस्था में है, इस योजना से आच्छादित होंगे। ये भी कहा गया है कि, 300 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालय योजना से आच्छादित नहीं होंगे।

दिवंगत शिक्षकों के स्‍वजन को ग्रेच्‍युटी

योगी कैबिनेट की बैठक में दिवंगत शिक्षकों के स्‍वजन को ग्रेच्युटी देने के प्रस्‍ताव को भी मंजूरी मिली है। कहा गया कि, ऐसे शिक्षक जिन्होंने 62 वर्ष पर सेवानिवृत्ति का विकल्प भरा, लेकिन उससे पहले ही मृत्यु हो गई तो उनके स्‍वजन को ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाएगा। मंत्रिपरिषद ने इसमें किसी भी परिवर्तन/परिवर्धन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है। इस निर्णय से वे तमाम विवाद निपट जाएंगे जिसमें दिवंगत शिक्षकों के स्‍वजन ग्रेच्‍युटी के लिए परेशान हैं और इससे तमाम शिक्षकों के परिवार को वित्‍तीय सहायता मिलेगी।

बैठक में ये भी फैसले

  • यूपी के शहरी क्षेत्रों में बनने वाले नए और पुराने मार्गों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण आदि की स्थिति में सभी यूटिलिटी सर्विसेज को सुरक्षित रूप से स्थापित करने के प्रस्‍ताव को मंजूरी मिली। वहीं, सड़क सुरक्षा एवं जनसामान्य की सुविधा संबंधी प्रस्ताव को भी स्वीकृत किया गया है।
  • राज्य सड़क परिवहन निगम के 23 बस स्टेशनों को पीपीपी पद्धति पर डिजाइन बिल्ड फाइनेन्स ऑपरेट एण्ड ट्रांसफर मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इसके अन्तर्गत कुल पांच बस स्टेशनों के लिए चयनित विकासकर्ताओं को लेटर ऑफ इण्टेण्ट दिए जाएंगे और शेष 18 बस स्टेशनों के लिए पुनः निविदा आमंत्रित की जाएगी।
  • उचित दर दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन सहित ई-पॉश मशीनों की स्थापना और उनके संचालन के लिए आर0एफ0पी0 को अन्तिम रूप देने का प्रस्‍ताव मंजूर। इसमें टेण्डर फ्लोट किए जाने के कार्य के लिए यू0पी0 डेस्को को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। ई-टेण्डर की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए आर0एफ0पी0 के सुसंगत प्रस्तरों में कुल 22 संशोधन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यूपी में खोली जाएंगे छह नई यूनिवर्सिटी

योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक के दौरान छह विश्‍वविद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया है। इसके तहत मेरठ में तीन और गाजियाबाद, फर्रुखाबाद व आगरा में एक-एक विवि की स्‍थापना होगी। बता दें कि, मेरठ में के. एम. (कृष्ण मोहन) विश्वविद्यालय, विद्या विश्वविद्यालय व महावीर विश्वविद्यालय की स्‍थापना होगी। इसके अलावा गाजियाबाद में SDGI विश्वविद्यालय, फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में मेजर SD सिंह विश्वविद्यालय और आगरा में अग्रवन हेरीटेज यूनिवर्सिटी की स्‍थापना होगी।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article