लखनऊ

Budaun News: बदायूं में सात साल की मासूम के साथ नाई ने की अश्लील हरकत, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Budaun News: यूपी के बदायूं में एक नाई ने बच्ची के सैलून में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी ली हैं। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Image

बदायूं में सात साल की मासूम के साथ नाई ने की अश्लील हरकत

Photo : iStock

Budaun News: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक नाई ने सात साल की बच्ची को अपने सैलून में बुलाकर उसके साथ कथित रूप से अश्लील हरकत की और उसकी आपत्तिजनक तस्वीर भी खींच ली। बच्ची के परिजनों ने नाई शाहिद (18) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बच्ची के साथ हुई घटना को लेकर हिंदू संगठन के लोग कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

सात साल की बच्ची के साथ नाई ने की अश्लील हरकत

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शुक्रवार शाम उनकी सात साल की बच्ची अपनी चाची के साथ डॉक्टर की दुकान पर गई थी और उस समय पास में ही सैलून पर काम करने वाले शाहिद ने बच्ची को बहाने से बुला लिया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि नाई ने सैलून के अंदर बच्ची के साथ अश्लील हरकत की और उसके आपत्तिजनक फोटो भी खींची।

बच्ची ने घर में घटना के बारे में बताया तो परिजन उसको लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिन्दू महासंघ और बजरंग सेना के लोग थाने पहुंच गए और कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामा किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सात साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने एवं आपत्तिजनक फोटो खींचने के मामले में सैलून संचालक शाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी नाई की तलाश में रात से ही दबिश दे रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी हरकत करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!