Bareilly Accident: बरेली के भुता थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां इको वैन और बस की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिसमें वैन सवार तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। वैन में सवार 12 मजदूर दीपावली मनाने के लिए पीलीभीत अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान यह भीषण हादसा हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वैन के उड़े परखच्चे
यह हादसा बरेली के भुता थाना क्षेत्र के बीसलपुर मार्ग पर देर रात करीब डेढ़ बजे मिर्ची ढाबे के पास हुआ। बस बरेली की ओर से आ रही थी और वैन बरेली से बीसलपुर की ओर जा रही थी। तभी दोनों की आमने-सामने से जोरदार भिंड़त हो गई। जिससे वैन के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के अनुसार वैन में चालक समेत 13 लोग सवार थे। जिनमें से चालक और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक अन्य शख्स ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वैन काटकर निकाले गए शव
पुलिस के अनुसार इस भीषण हादसे में वैन में सीट पर दोनों शव फंस गए थे। जिन्हें निकालने के लिए कटर और कई उपकरणों की मदद से वैन को काटा गया। जिसके बाद इन्हें बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी। साथ ही दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है। इस हादसे के बाद बस का चालक मौके स फरार हो गया। बस की सवारी भी मौके पर मौजूद नहीं मिली।
