लखनऊ

Bahraich: सांप ने काटा तो बोरे में बांधकर ले गया अस्पताल; युवक को देख डॉक्टर भी हुए हैरान

Bahraich News Today (बहराइच की खबर ): उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब खेत में सांप काटने के बाद युवक ने उसी जिंदा सांप को बोरी में बंद कर अस्पताल पहुंचा दिया। डॉक्टर भी उसे देखकर दंग रह गए, लेकिन इससे सही इलाज में उन्हें मदद मिली।

Image

सांप को बोरे में बांध अस्पताल पहुंचा युवक

Photo : Times Now Digital

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। समसातरहर गांव के रहने वाले 33 वर्षीय रंजीत नामक युवक को खेत में काम करते समय सांप ने काट लिया। हैरानी की बात यह है कि उसने उस जिंदा सांप को बोरे में बंद किया और अस्पताल पहुंच गया।

रंजीत ने बताया कि खेत में काम करते समय उसके पैर में अचानक जलन महसूस हुई। जब उसने ध्यान से देखा, तो पाया कि उसे सांप ने काट लिया है। तभी आसपास मौजूद लोगों की मदद से खेत में ही सांप को पकड़ लिया गया और बोरी में भर दिया गया। इसके बाद रंजीत को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में जब रंजीत पहुंचा तो उसने डॉक्टरों को बोरी खोलकर सांप दिखाया, जिसे देखकर डॉक्टर और अन्य स्टाफ कुछ पल के लिए दंग रह गए। इमरजेंसी वार्ड में मौजूद लोग भी यह दृश्य देखने के लिए जुट गए। डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि रंजीत को सांप ने काटा था, और वह उसी सांप को साथ लाया था, जिससे उसकी पहचान और इलाज में मदद मिली। युवक की हालत अब स्थिर है, लेकिन उसे 24 घंटे निगरानी में रखा जाएगा।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article