लखनऊ

यूपी में बारिश के बाद भी सता रही उमस, आज भी कई जिलों में बरसेंगे बदरा, येलो अलर्ट जारी

आज का मौसम यूपी, 30 July 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में अगले चार से पांच तक अधिकतर भागों में मॉनसून एक्टिव रहेगा। आज प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। साथ ही कहीं-कहीं पर भारी बारिश के भी आसार हैं।

Image

यूपी के मौसम का हाल

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में एक फिर मॉनसून एक्टिव हो गया है। यूपी के कई इलाकों में बारिश होने के बावजूद उमस से राहत नहीं मिल रही है। प्रदेश में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश नहीं देखने को मिल रही है। इसके अलावा तापमान में भी सामान्य गिरावट हुई है। यूपी में अगले 4-5 दिन तक अधिकतर हिस्सों में मॉनसून एक्टिव होगा। जिसके तहत 2 अगस्त तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं कि यूपी में आज कैसा मौसम रहेगा।

आज यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के अधिकांश जिलों में आज बारिश होने के आसार है। मंगलवार को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में अनेक स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। इस दौरान दोनों ही भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है, साथ ही मेघगर्जन और बज्रपात की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई से 1 अगस्त तक प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में जुलाई में इस बार तापमान 30 डिग्री तक पहुंच चुका हैा। यहां मंगलवार से लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज लखनऊ में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की भी संभावना है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है।

आने वाले दिनों में यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 31 जुलाई को पश्चिमी यूपी के लगभग सभी स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। वहीं पूर्वी यूपी के अनेक स्थानों पर बारिस और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। इस दौरान दोनों ही हिस्सों में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। 1 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। 2 और 3 अगस्त को यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। वहीं 4 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौझार पड़ने की संभावना है।

सोमवार को हरदोई में रहा सबसे अधिक पारा

यूपी में सोमवार को सबसे गर्म शहर हरदोई रहा। यहां का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान बस्ती में 25 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी यूपी में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य रहा। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ छींटे भी पड़े। इसके अलावा कुछ स्थानों पर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं भी चलीं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article