LIVE
बारिश के बाद भीषण उमस से यूपी बेहाल, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
बारिश के बाद भीषण उमस से यूपी बेहाल, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
JUL 30, 2024 19:40 IST
बारिश के बाद भीषण उमस से यूपी बेहाल
उत्तर प्रदेश में उमस लोगों को बेहाल कर रही है। आईएमडी के अलर्ट के बाद भी बारिश गच्चा दे रही है।
JUL 30, 2024 19:13 IST
कोयंबटूर में भूस्खलन और दीवार ढहने से तीन लोगों की मौत
तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में मंगलवार को बारिश के कारण भूस्खलन और दीवार ढहने की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
JUL 30, 2024 18:08 IST
वायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या 93 पहुंची
वायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या 93 पहुंच चुकी है। अभी कई लोग और छात्र लापता हैं। भीषण त्रासदी के बीच केरल में दो दिन का शोक घोषित किया गया है।
JUL 30, 2024 17:50 IST
राजस्थान के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मॉनसून का दौर जा रही है। यहां कई इलाकों में बारिश के कारण रास्ते जलमग्न हो गए हैं तो कहीं-कहीं लोगों को बारिश का इंतजार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे में 17 जिलो में भारी बारिश के आसार जताए हैं। इसके साथ ही जयपुर और बाड़मेर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कोट, अजमेर और उदयपुर सहित 19 जिलों में भारिश होने की संभावना है।
JUL 30, 2024 17:42 IST
आज यूपी में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार चक्रवर्ती हवा का दवाब बन रहा है। वहीं ट्रफ लाइन भी अपनी मूल स्थित में वापस आ रहा है। जिससे मंगर ऐसे में यूपी में मंगलवार को बारिश होने की संभावना है। ऐसे में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं इस दौरान तेज हवा और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होने केआसार हैं।
JUL 30, 2024 15:28 IST
JUL 30, 2024 13:22 IST
JUL 30, 2024 11:06 IST
JUL 30, 2024 10:04 IST
हिमाचल प्रदेश के 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कांगड़ा, उना और सिरमौर शामिल है। इसके अलावा अन्य जिलों में बारिश की बौछार होने की संभावना है।
JUL 30, 2024 09:03 IST
बिहार में कब होगी बारिश
पटना मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
JUL 30, 2024 08:32 IST
भारी बारिश के कारण केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन
JUL 30, 2024 06:32 IST
महाराष्ट्र में बारिश का येलो अलर्ट
कोल्हापुर और मुंबई समेत महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। इन जिलों में पालघर, नासिक, रायगढ़, ठाणे, पुणे, रतनागिरी, नंदुरबार, धुले, जलगांव, सतारा, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, वर्धा, चंद्रपुर और गढ़चिरौली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
JUL 30, 2024 05:36 IST
उत्तराखंड में आज भारी बारिश
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड के कई पहाड़ी क्षेत्रों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और देहरादून में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होगी। इसके अलावा अन्य जिलों में बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
JUL 30, 2024 05:36 IST
राजस्थान में झमाझम बरसेंगे मेघ
राजस्थान में मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सवाई माधोपुर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और झालावाड़ शामिल है। भारी बारिश से यहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
JUL 30, 2024 05:36 IST
उत्तर प्रदेश में रिमझिम-रिमझिम बारिश
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के कई हल्की बारिश की संभावना है। फोरकास्ट के अनुसार, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, कानपुर नगर, कानपुर, देहात, उन्नाव,हमीरपुर, झांसी, महोबा, जालौन, बांदा, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर,आजमगढ़, वाराणसी और भदोही में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके अलावा शहर में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती है।
JUL 30, 2024 05:36 IST
मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। एमपी के कई जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है। वहीं कई जिले ऐसे हैं जहां हल्की से मध्यम स्तर की बारिश रुक-रुक कर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, रतलाम, उज्जैन, बैतूल और रायसेन में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
JUL 30, 2024 05:35 IST
