Bihar Weather Today: बिहार में मानसून की चाल बदली नजर आ रही है। कहीं झमाझम बारिश हो रही है तो वहीं कहीं बूंदाबांदी के बाद उमस बढ़ गई है। एक तरफ बारिश के बाद लोगों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ लोगों उमस से परेशान हो गए हैं। बिहार के कुछ जिले ऐसे भी जहां पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। इन जिलों में लगातार बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। बारिश से यहां कई नदियां उफान पर हैं, जिस कारण किनारे पर रहने वाले लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार में 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें से 7 जिले ऐसे हैं जहां भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए आपको बताएं आज और आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल -
बिहार के सात राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, किशनगंज, अररिया, कटिहार, गोपालगंज, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ यहां बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।
इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बिहार के सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा, भागलपुर, खगड़िया, बांका, मुंगेर, जमुई, बक्सर और भोजपुर में हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इन सभी जिलों में बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।
कल कैसा रहेगा मौसम का हाल
आईएमडी ने बिहार में कल यानी 14 अगस्त को कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के कैमूर, गोपालगंज, रोहतास, सिवान में भारी बारिश, जबकि पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सारण, मुजफ्फरनगर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, दरभंगा, सुपौल, मधुबनी, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है।
15 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम का हाल
स्वतंत्रता दिवस के दिन बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कैमूर, नवादा, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, गोपालगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं शिवहर, सीतामगढ़ी, सिवान, सारण, मुजफ्फरनगर, वैशाली, पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, अररिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, लखीसराय और शेखपुरा में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस बीच हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
