लखनऊ

UP Weather Today: सावन में जमकर बरस रहे मेघ, आज प्रयागराज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आज का मौसम यूपी, 10 August 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार यूपी के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में अनेक जगहों पर आज बारिश हो सकती है। साथ ही बादल गरजने और बिजली चमकने के भी आसार हैं। प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Image

यूपी में झमाझम बारिश के आसार

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी में बारिश से मौसम सुहावना
  • आज भी लखनऊ में होगी बारिश
  • इस हफ्ते बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। जिससे उमस और गर्मी से राहत बनी हुई है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी अच्छी बारिश हो रही है। जिससे यहां का मौसम भी खुशनुमा हो गया है। आने वाले दिनों में भी यूपी में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक यहां बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश के भी आसार हैं।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों के अनेक इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। IMD ने शनिवार को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, प्रतापगढ़, कन्नौज, उन्नाव, मथुरा, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, फर्रुखाबाद, हाथरस और कासगंज शामिल हैं। इसके अलावा आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, जालौन, इटावा, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है।

आज लखनऊ का मौसम

लखनऊ में शुक्रवार को रुक-रुक कर लगभग पूरा दिन बारिश जारी रही। पिछले 24 घंटों में यहां 19 मिमी बारिश दर्ज की गई। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। आज यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही आज हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

आने वाले दिनों में यूपी का मौसम

कल यानी 11 अगस्त को भी पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अनेक जगहों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली चमकने और बादल गरजने के भी आसार है। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बारिश का भी अलर्ट है। वहीं 12 और 13 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान कहीं-कहीं पर भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। 14 और 15 अगस्त को भी यूपी के दोनों हिस्सों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!