लखनऊ

टॉयलेट एक और सीट चार, UP के बस्ती में इंजीनियरिंग का 'नायाब नमूना'; देखिए फोटो

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 31, 2022, 10:12 AM IST

एक ही शौचालय में चार सीट का जब वीडियो वायरल हुआ तो सरकार एक्शन में आई। अधिकारी हरकत में आए और जांच का आदेश दे दिया। इस तरह के शौचालय बनाने वाले मिस्त्री और ठेकेदार की भी तलाश जारी है। मामला प्रकाश में आने के बाद इस सीट को अब तोड़ दिया गया है।

Image

यूपी में एक ही शौचालय में लगा दी चार सीटें

Photo : Twitter

उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों में दिख रहा है कि एक ही शौचालय में चार सीट लगा दिए गए हैं। मतलब एक साथ चार आदमी एक शौचालय में शौच कर सकते हैं। वो भी बिना पर्दे के, बिना दीवारों के पार्टिशन के, एक दूसरे को देखते हुए।

बस्ती जिले से 40 किमी दूर रुधौली क्षेत्र के ढांसा गांव में यह शौचालय बनाया गया है। इस शौचालय को देखकर आप भी कह उठेंगे, किसने बनाया यह शौचालय...? कौन है वो ठेकेदार और मिस्त्री। शौचालय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने उसे तोड़वा दिया। साथ ही मामले की लीपापोती भी शुरू हो गई है।

विकास विभाग के मुख्य अधिकारी राजेश प्रजापति ने कहा- "रुधौली ब्लॉक के ढांसा गांव में बने सार्वजनिक शौचालयों में मानकों का पालन नहीं किया गया है। जिला पंचायत के अधिकारी मामले की जांच करेंगे और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। चार सार्वजनिक शौचालय बन सकते हैं लेकिन इस मामले में मानकों का पालन नहीं किया गया है। शौचालय बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

इस मामले को लेकर सरकार की भी किरकिरी हो रही है। लोग विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का इसे उदाहरण बता रहे हैं। वहीं अधिकारियों के बयान से ऐसा लग रहा है कि उन्हें मानक की कमी तो दिख रही है, लेकिन चार सीट वाले मुद्दे पर कोई कमी नहीं दिख रही है। इसे लेकर अधिकारी की भी आलोचना हो रही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article