लखनऊ

UP : 28 लाख कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को बड़ा दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी

महंगाई भत्ते में इस वृद्धि से राजकोष पर मार्च 2026 तक 1960 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने से नकद भुगतान के रूप में देने का आदेश दिया है।

Image

यूपी में कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता (फोटो-Istock)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की है। राज्य सरकार द्वारा बृहस्पतिवार रात जारी एक बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 28 लाख कर्मचारियों और पेंशन भोगियों की महंगाई भत्ते में तीन फीसद का इजाफा करने का फैसला लिया गया है। अब महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 फीसद हो जाएगा। यह व्यवस्था एक जुलाई 2025 से लागू होगी।

बयान के मुताबिक महंगाई भत्ते में इस वृद्धि से राजकोष पर मार्च 2026 तक 1960 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने से नकद भुगतान के रूप में देने का आदेश दिया है।

ओडिशा के कर्मचारियों को भी मिला तोहफा

उधर, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की बृहस्पतिवार को घोषणा की। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, महंगाई भत्ते को 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया गया है। यह दर एक जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी। पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में भी तीन प्रतिशत की वृद्धि की गई है। विज्ञप्ति में कहा गया कि इस फैसले से ओडिशा के लगभग 8.5 लाख सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को फायदा पहुंचेगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article