LIVE
Ayodhya Ram Mandir, 20 जनवरी 2024, HIGHLIGHTS: IRCTC दे रहा बस से अयोध्या जाने की सुविधा, त्रिपुरा से अयोध्या के लिए चलेगी 3 स्पेशल ट्रेनें
Ayodhya Ram Mandir, 20 जनवरी 2024, HIGHLIGHTS: IRCTC दे रहा बस से अयोध्या जाने की सुविधा, त्रिपुरा से अयोध्या के लिए चलेगी 3 स्पेशल ट्रेनें
JAN 20, 2024 20:52 IST
JAN 20, 2024 20:32 IST
रामलला प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में फर्जी संदेशों के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी
अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संदर्भ में असत्यापित, भड़काऊ और फर्जी संदेशों के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने शनिवार को एडवाइजरी जारी की। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने समाचार पत्रों, टीवी चैनलों, डिजिटल समाचार प्रकाशकों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सलाह दी है कि "ऐसी किसी भी सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करने से बचें जो झूठी हो या जिसमें हेरफेर किया जा सकता हो या सांप्रदायिक सद्भाव या सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की क्षमता रखती है।"
JAN 20, 2024 20:29 IST
JAN 20, 2024 20:27 IST
JAN 20, 2024 20:26 IST
JAN 20, 2024 20:25 IST
श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के पांचवें दिन हुई वास्तु पूजा
श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शनिवार को पांचवें दिन सुबह 9 बजे से शुरू हुआ, जो शाम तक चला। प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 16 जनवरी को दोपहर बाद सरयू नदी से प्रारम्भ हुआ था, जिसके बाद 17 जनवरी को श्रीरामलला की मूर्ति का मंदिर परिसर में आगमन हुआ था। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में श्रीरामलला के विग्रह के अधिवास के साथ शनिवार को मुख्यतः वास्तु पूजा हुई। इस पूजा में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से अनिल मिश्र सपरिवार और विश्व हिन्दू परिषद के कार्याध्यक्ष आलोक एवं अन्य लोगों ने पूजा की।
JAN 20, 2024 20:22 IST
JAN 20, 2024 20:21 IST
दिल्ली एम्स 22 जनवरी दोपहर 2.30 बजे तक रहेगा बंद
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने 20 जनवरी को घोषणा की कि वह अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के लिए 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेगा।
JAN 20, 2024 19:41 IST
अफगानिस्तान से लेकर कश्मीर तक के मुस्लिमों ने राम लला के लिए भेजे उपहार
अयोध्या समेत पूरे देश में इस समय राम लला के आगमन को लेकर जश्न माहौल है। देश विदेश से लोग राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। राम लला के लिए मुस्लिम समुदाय में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। कश्मीर से लेकर अफगानिस्तान तक के मुस्लिम राम लाल के लिए जमकर दान कर रहे हैं। भोग के लिए चीजें भेज रहे हैं, कई स्वयं लेकर आ रहे हैं।
JAN 20, 2024 19:20 IST
JAN 20, 2024 19:17 IST
राम मंदिर में निर्माण बंद, जोरों से चल रही साज सज्जा
राम मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण रूप से बंद रहेगा। तय हुआ है कि इससे जुड़े अधिकांश श्रमिकों को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अब सिर्फ रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पर सभी का ध्यान केंद्रित है।
JAN 20, 2024 19:16 IST
IRCTC दे रहा बस से अयोध्या जाने की सुविधा
अयोध्या जाने के लिए ट्रेनें फुल होने के बाद आईआरसीटीसी बस के माध्यम से दिल्ली से अयोध्या जाने की सुविधा दे रहा है। इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बस की टिकट बुक करनी होगी।
JAN 20, 2024 18:20 IST
Ayodhya Ram Mandir: त्रिपुरा से अयोध्या के लिए चलेगी 3 स्पेशल ट्रेनें
त्रिपुरा और अयोध्या के बीच तीन स्पेशल ट्रेनें चलने वाली हैं। रेलवे ने त्रिपुरा को तीन विशेष ट्रेनें आवंटित की है। इन ट्रेनों से रामभक्त अयोध्या आराम से जा सकेंगे।
JAN 20, 2024 17:10 IST
Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को दिल्ली में आधे दिन की छुट्टी
दिल्ली में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर 22 जनवरी को हाफ डे रहेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस दिन छुट्टी के संबंध में एलजी को प्रस्ताव भेजा था, जिसपर उन्होंने मंजूरी दे दी है।
JAN 20, 2024 17:05 IST
JAN 20, 2024 16:16 IST
JAN 20, 2024 15:44 IST
JAN 20, 2024 15:03 IST
JAN 20, 2024 14:27 IST
JAN 20, 2024 13:32 IST
लखनऊ में 24 से 28 जनवरी तक श्रीराम सनातन महोत्सव
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद लखनऊ में श्रीराम सनातन महोत्सव और धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। लखनऊ में लक्ष्मण मेला मैदान में 24 से 28 जनवरी तक इसका आयोजन होगा।
