देश का सबसे प्रदूषित शहर बना दिल्ली,एनसीआर में भी सांसों पर छाया संकट; जानें अन्य शहरों में प्रदूषण की स्थिति
देश का सबसे प्रदूषित शहर बना दिल्ली,एनसीआर में भी सांसों पर छाया संकट; जानें अन्य शहरों में प्रदूषण की स्थिति
दिल्ली के इन इलाकों में हवा 'गंभीर'
चंडीगढ़ में शाम को हवा का स्तर खराब
दिल्ली में जहरीली धुंध छाई
दिल्ली के AQI 350 के पार
प्रदूषण में नोएडा 5वें नंबर पर
दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना बहादुरगढ़
वायु प्रदूषण को कम करने के लिए हरियाणा में ग्रैप1 व विंटर एक्शन प्लान लागू किया हुआ है। लेकिन प्रदूषण है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहा और दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इस दौरान रविवार को देश के सबसे प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर हरियाणा का बहादुरगढ़ रहा। यहां का एक्यूआई 335 दर्ज किया गया था।
देश का सबसे प्रदूषित शहर
दिवाली के बाद से देश के कई शहरों में प्रदूषण तेजी से बढ़ा है। इस बीच रविवार को दिल्ली देश का सबसे प्रदूषित शहर बना। शहर का एक्यूआई रविवार को 382 तक पहुंच गया। ग्रैप-2, विंटर एक्शन प्लान व अन्य कई अभियानों के बाद दिल्ली के कई इलाके ऐसे हैं, जहां प्रदूषण का स्तर 400 के पार पहुंच गया है।
गाजियाबाद की आबोहवा बिगड़ी
दिवाली के बाद गाजियाबाद में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। शहर का एक्यूआई खराब श्रेणी में 290 दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में इसके और खराब श्रेणी में जाने की संभावना जताई जा रही है। ठंड बढ़ने के साथ एनसीआर क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है।
नोएडा की हवा बहुत खराब श्रेणी में
दिल्ली से सटे नोएडा की भी स्थिति में कोई खास अंतर नहीं है। दिल्ली के एक्यूआई की तरह ही नोएडा का एक्यूआई भी बहुत खराब श्रेणी में 313 दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में इसके और खराब होने की संभावना है।
दिल्ली का एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी सुबह 5 बजे के अपडेट के अनुसार, आज दिल्ली का एक्यूआई 373 दर्ज किया गया है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है। दिवाली के बाद से शहर का एक्यूआई बढ़ता ही जा रही है और हवा जहरीली होती जा रही है।
