शहर

Kolkata Doctor Murder Case: डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या से गरमाया माहौल, हैवानों को मिलेगी मौत की सजा! CM ममता ने किया ऐलान

कोलकाता के सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में सीएम ममता बनर्जी ने आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग करने की बात कही है। सीएम ने त्वरित मामले में सुनवाई 'फास्ट ट्रैक' अदालत में करने को कहा है।

Image

कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के कथित यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग करेगी। बनर्जी ने यह भी कहा कि उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि मामले की सुनवाई 'फास्ट ट्रैक' अदालत में हो। महिला डॉक्टर का शव शुक्रवार को उत्तरी कोलकाता स्थित एक सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर मिला था। प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या से पहले यौन शोषण की पुष्टि हुई है।

सीबीआई जांच की मांग

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर कनिष्ठ चिकित्सकों द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन उचित है।उन्होंने एक बांग्ला समाचार चैनल पर कहा, "मैं कनिष्ठ चिकित्सकों द्वारा की जा रही मांगों का समर्थन करती हूं। बनर्जी ने कहा कि यदि मांग की जाती है तो पश्चिम बंगाल सरकार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) सहित किसी भी एजेंसी से मामले की जांच कराने पर कोई आपत्ति नहीं है।

चार पन्नों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के गुप्तांग से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि मृतक के दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था, चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे। पीड़िता के गुप्तांग से भी खून बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर, …गर्दन, दाएं हाथ और… होंठों पर भी चोट के निशान थे। कोलकाता पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध तड़के तीन से छह बजे के बीच हुआ। उन्होंने कहा कि उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई।

इस घटना को वीभत्स और घृणित बताते हुए उन्होंने विभिन्न सरकारी अस्पतालों के कनिष्ठ चिकित्सकों से विरोध प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने का आग्रह किया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article