शहर

प्रेमी की सगाई से टूटा दिल...पहले खाया जहर फिर मोबाइल टावर पर चढ़ गई नाबालिग; पुलिस के छूटे पसीने

मध्य प्रदेश के खरगोन में एक नाबालिग लड़की प्रेम प्रसंग के चलते करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वह गांव के एक युवक से प्रेम करती थी, लेकिन युवक की दूसरी जगह सगाई तय होने से नाराज थी। करीब तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस की एंट्री हुई....

Image

खरगोन में मोबाइल टावर पर चढ़ गई नाबालिग

खरगोन : जिले बड़वाह थाना क्षेत्र के ग्राम कटघड़ा में एक 15 साल की नाबालिग लड़की करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे लोग सकते में आ गए। जानकारी के मुताबिक, करीब तीन घंटे तक ड्रामा चला। हालांकि, बाद में लड़की को सुरक्षित उतारा लिया गया। बताया जा रहा है कि लड़की अपने प्रेमी की दूसरी जगह सगाई होने से नाराज थी। इसी के चलते वह मोबाइल के टावर पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ दिन पहले भी लड़की ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी।

कैसे लड़की का किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही बड़वाह एसडीएम सत्यनारायण दरों और बड़वाह पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं नीचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अधिकारियों ने घंटों तक लड़की को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे नहीं उतरी। कुछ देर बाद आखिर में लड़की के जीजा और मोबाइल टावर का कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर टावर पर चढ़े। ऊपर काफी देर तक समझाने के बाद लड़की नीचे उतरने को तैयार हुई।

प्रेमी की सगाई से नाराज थी लड़की

पुलिस और एसडीएम की काउंसलिंग में सामने आया कि नाबालिग लड़की गांव के ही एक युवक से प्रेम करती है। युवक की सगाई कहीं और तय होने से वह आहत थी। लड़की ने लड़के को मौके पर बुलाने की भी मांग की थी। लड़का मौके पर आया भी, लेकिन परिजनों ने उसे पीट दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे वहां से भगा दिया। फिलहाल लड़की सुरक्षित है।

एसडीएम सत्यनारायण दर्रे ने बताया कि बालिका को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग और शादी टूटने से उपजी नाराजगी का है। फिलहाल बालिका को बड़वाह थाने पर काउंसलिंग के लिए साथ ले जाया गया है। ताकि उसे मानसिक संबल दिया जा सके। फिलहाल, परिजनों ने उसे समझाने और उसकी समस्या का हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article