Khan Sir News: खान सर को बेल या जेल? कब होगा अग्रिम जमानत का फैसला, कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में हैं फरार

Khan Sir News: पटना के मशहूर खान सर, कोचिंग सेंटर फायरिंग केस में फिलहाल फरार हैं। खान सर की अग्रिम जमानत कोर्ट में पेडिंग है, जिसपर कल तक फैसला आने की उम्मीद है।

Khan Sir News: खान सर जेल जाएंगे या बेल मिलेगी, इसका फैसला कल तो हो जाएगा। दरअसल खान सर ने कोर्ट में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर रखा है। जिसपर सुनवाई पूरी हो गई है और आज से लेकर कल तक फैसला आ जाएगा। खान सर, कोचिंग फायरिंग मामले में फरार है और पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।

khan sir

कोचिंग सेंटर फायरिंग केस में खान सर हैं फरार (फोटो- Khan Sir Facebook)

खान सर के अग्रिम जमानत पर क्या-क्या हुआ?

वकील अरविंद कुमार महुआर ने आरोप लगाया कि उनके मुवक्किल को बदनाम करने की साजिश के तहत उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।पटना सिविल कोर्ट में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखे जाने पर उनके वकील अरविंद कुमार ने कहा, "आदेश पारित कर दिया गया है। इसे अभी सुरक्षित (रिजर्व) रखा गया है, और इसके बाद ही आगे के कदमों पर फैसला लिया जाएगा। मैंने सभी तथ्यों को रिकॉर्ड पर रख दिया है।"

End of Feed