शहर

Khagadia Accident: कार सवार बारातियों की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर, 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत, घायलों की हालत गंभीर

बिहार में एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग कार में सवार होकर एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। इसी दौरान कार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।

Image

कार की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर

Khagadia Road Accident: बिहार के खगड़िया में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार की ट्रैक्टर से जबरदस्त भिडंत हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा चार लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकांश घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

शादी से लौटते वक्त हादसा

यह हादसा खड़गिया के पसराहा थाना क्षेत्र के विद्यारतन पेट्रोल पंप के पास हुआ। कार में सवार सभी लोग बाराती थे। ये सभी लोग परबत्ता प्रखंड के बिठला गांव निवासी सौरव कुमार की शादी में गए थे। जानकारी के अनुसार बारात जिले के चौथम प्रखंड के ठूठी मोहनपुर गांव से विठला गांव लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में NH 31 पर बारातियों से भरी इस कार की सीमेंट लदे ट्रैक्टर से भीषण टक्कर हो गई, जिसके बाद कार खाई में गिर गई।

सदर अस्पताल में घायल लोग भर्ती

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। इस हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घायलों में कन्हैया कुमार, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रकाश सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article