शहर

कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, परिवहन बस और कार के बीच जोरदार टक्कर, दो बच्चों समेत चार की मौत

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के गडग जिले में आज सुबह एक परिवहन बस और कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

Image

कर्नाटक में भीषण हादसा

KEY HIGHLIGHTS
  • इलकल से हुबली के लिए निकली थी बस
  • कार और बस में आमने-सामने की टक्कर
  • टक्कर के कारण कार के उड़े परखच्चे

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के गडग जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक परिवहन बस और कार के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। चारों एक ही परिवार के सदस्य थे। हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। पूरी तरह से पिचक गई थी। शवों को बड़ी मशक्कत से निकालना पड़ा। भिड़ंत आमने सामने की बताई जा रही है।

कल्लापुरा में बसवेश्वर मंदिर के लिए निकला था परिवार

यह घटना गडग जिले के नरगुंडा तालुक में कोन्नूर गांव के बाहरी इलाके में हुई है। मरने वालों की पहचान हावेरी निवासी रुद्रप्पा अंगदी (55), पत्नी राजेश्वरी (45), बेटी ऐश्वर्या (16), बेटा विजया (12) के रुप में हुई है। यह बस इलकल से हुबली के लिए निकली थी। वहीं हादसे का शिकार हुई कार हावेरी से कल्लापुर की ओर जा रही थी। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार कल्लापुरा में बसवेश्वर मंदिर के लिए निकला था। घटना की सूचना मिलते ही नारागुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

चामराजनगर में मालवाहक वाहन और बाइक के बीच टक्कर

कर्नाटक में ही शनिवार को चामराजनगर शहर के बाहरी इलाके में मारियाला ब्रिज के एक मालवाहक वाहन और बाइक के बीच दुर्घटना में दोपहिया सवार की मौत हो गई थी। मृतक आंध्र प्रदेश का मूल निवासी था। बाइक सवार बदानागुप्पे में एक औद्योगिक क्षेत्र में काम खत्म करने के बाद शहर लौट रहे था तो नंजनगुडु की ओर जा रहे एक मालवाहक वाहन ने टक्कर मार दी।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article