Kanpur Acid Attack: उत्तर प्रदेश के कानपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, कानपुर के कोपरगंज में रात में घर आई पत्नी से शख्स ने देरी की वजह क्या पूछी तो वह भड़ उठी। महिला ने पति के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। इसके साथ ही उसकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई भी की। तेजाब से शख्स का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। पीड़ित पति ने पुलिस ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है। झुलसे पति का मेडिकल कराया गया है। उसे उर्सला में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, कोपरगंज में रहने वाला डब्बू (40) शनिवार देर रात करीब तीन बजे कलक्टरगंज थाने पहुंचा। डब्बू का चेहरा झुलसा हुआ था। डब्बू ने पुलिस को बताया कि पत्नी पूनम देर रात करीब साढ़े 12 बजे घर आई थी। उसने पूछ कि इतनी रात को कहां से आ रही हो तो इस बात पर पूनम भड़क उठी। आरोप है कि वह मारपीट करने लगी।
