कानपुर

Kanpur के 50 मोहल्लों में करीब 50 घंटे बाद आया पानी, मेट्रो के खिलाफ शिकायत दर्ज

Kanpur News: कानपुर के बर्रा छह में मेट्रो की खुदाई के दौरान पीने के पानी की पाइप लाइन टूटने से 50 मोहल्लों की जलापूर्ति ठप हो गई। जलकल विभाग ने अस्थाई रूप से पाइप लाइन की मरम्मत करते हुए जलापूर्ति फिर शुरू की।

Image

कानपुर के 50 मोहल्लों में करीब 50 घंटे बाद आया पानी

Photo : iStock

Kanpur News: कानपुर के 50 मोहल्लों में जलापूर्ति कुछ दिन पहले ठप हो गई थी। यहां पीने की पानी की कमी के कारण स्थानीय लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। बर्रा छह में मेट्रो कार्य के लिए हो रही खुदाई के दौरान पानी की पाइप लाइन टूट गई थी। पाइप लाइन टूटने के कारण 50 मोहल्लों में जलापूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई थी। जलकल विभाग ने पानी की कमी को दूर करने के लिए अस्थाई रूप से पाइपलाइन की मरम्मत की तब जाकर दो दिन बाद इन मोहल्लों मे पानी पहुंचा।

मेट्रो की खुदाई से टूटी पानी की पाइप लाइन

दरअसल, महावीर चौक बर्रा छह में मेट्रो के लिए खुदाई की जा रही थी। उसी दौरान 900 एमएम की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण 50 मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्रीन बेल्ट के भीतर मेट्रो की खुदाई के कारण निराला नगर, बर्रा 2, बर्रा 5, उस्मानपुर, रतनलाल नगर, गुजैनी की जोनल पंपिंग स्टेशन में जलापूर्ति बंद हो गई।

बर्रा 2 से 8, साकेत नगर, गोविंद नगर, निराला नगर और उस्मानपुर सहित कई मोहल्लों के निवासियों को पड़ोसियों के सबमर्सिबल और हैंड पंप का सहारा लेना पड़ा। वहीं कई स्थानों पर जलकल विभाग द्वारा मांग बढ़ने पर टैंकर भेजे गए। जलकल विभाग ने अस्थाई रूप से पाइप लाइन की मरम्मत की ताकी पानी की आपूर्ति की जा सके। पानी आने के बाद इन 50 मोहल्लों के निवासियों ने राहत की सांस ली। बता दें कि जलकल विभाग ने मेट्रो के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। जलकल के अपर इंजिनियर राजकुमार पटेल ने बताया कि विभाग ने पाइप लाइन की मरम्मत कर दी है। गुजैनी वाटर वर्क्स प्लांट से जुड़े सभी इलाकों में जलापूर्ति वापस शुरू हो गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article